Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

26 जनवरी 2022 को यहियागंज गुरुद्वारे में मनाया गया अनोखे अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस समागम

हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी 2022 को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहीआ गंज में जहां पर के गुरु तेग बहादुर साहिब जी, गुरु गोविंद सिंह जी महाराज माता गुजरी जी एवं मामा कृपाल चंद जी के चरण पड़े हैं गुरुद्वारा अध्यक्ष डॉ गुरमीत सिंह जी ने बताया के ऐसे महान पवित्र ऐतिहासिक स्थान पर अनोखे अमर शहीद महान विद्वान धन धन बाबा दीप सिंह जी का जन्म उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 25 जनवरी 2022 साय 6:30 से रात्रि 10:30 बजे तक कीर्तन दीवान सजाया गया और इसके साथ ही सिख इतिहास के शहीदों के संबंध में एक प्रश्न उत्तरी मुकाबला जिसमें एक प्रश्न पत्र जारी किया गया जिसके उत्तर लिख कर प्रतिभागियों द्वारा 26 जनवरी दोपहर 1:00 बजे तक वापस देने थे बहुत सारे प्रतियोगियों ने बड़ी अच्छी तैयारी के साथ इस में भाग लिया भाई चरणजीत सिंह जी हीरा जो कि दिल्ली से पहुंचे थे उन्होंने संगत को अपने मनोहर मधुर कीर्तन द्वारा संगत को भावविभोर किया महासचिव स,परमजीत सिंह ने बताया कि 26 जनवरी 2022 को प्रातः 4:00 बजे से शाम 4 बजे तक कथा कीर्तन दीवान सजाया गया। 


ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब यहीआ गंज में दीवान की प्रारंभता ज्ञानी परमजीत सिंह जी मुख्य ग्रंथि यहिया गंज गुरुद्वारा , उन्होंने नितनेम की 5 वाणीयां एवं श्री सुखमणि साहिब के पाठ से दीवान की प्रारंभता की इसके उपरांत हजूरी रागी भाई वीर सिंह जी ने आसा की वार का कीर्तन किया उपरांत ज्ञानी जगजीत सिंह जाचक जी ने कथा द्वारा बाबा दीप सिंह जी के जीवन इतिहास एवं पराक्रम की गाथा का व्याख्यान किया 10:00 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता की गई एवं अरदास हुई इसके बाद आलमबाग के मुख्य ग्रंथि ज्ञानी गुरुदेव सिंह जी ने बाबा दीप सिंह जी के जीवन से हमें क्या शिक्षा प्राप्त की होती हैं इस पर पर प्रकाश डाला इसके उपरांत लखनऊ के सभी गुरुद्वारा साहिब से स्त्री सत्संग सभा ,माता गुजरी सत्संग सभा नाका हिंडोला आलमबाग चंद्र नगर पीली कॉलोनी ऐशबाग राजाजीपुरम ,आशियाना, एलडीए मानसरोवर, बहादुर खेड़ा, शृंगार नगर ,एवं समस्त लखनऊ की स्त्री सत्संग सभाओं की सभी औरतों ने श्री सुखमणि साहिब के पाठ संयुक्त रूप में किए डाक्टर गुरमीत सिंह जी द्वारा सभी का श्रद्धा सहित सम्मान किया गया इसके बाद 1:00 बजे भाई चरणजीत सिंह जी ने संगत को कीर्तन द्वारा भावविभोर किया इसके उपरांत लखनऊ रागी कीर्तन काउंसिल ने कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया जिसमें आलमबाग से भाई दिलबाग सिंह जी एलडीए मानसरोवर से भाई लाखन सिंह जी गुरुद्वारा चंद्र नगर से भाई प्रीतम सिंह जी ने संगत को कीर्तन द्वारा निहाल किया सरदार सतनाम सिंह सेठी जी ने कार्यक्रम में आए सिखी वेशभूषा मुकाबले एवं ऐतिहासिक शहीद प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को इनाम वितरित किए 60 बच्चे प्रश्नोत्तरी में भाग लेने पहुंचे एवं 55 बच्चे सिख्खी बाना मुकाबला में भाग लेने पहुंचे थे सभी को गुरुद्वारा साहिब की तरफ से नगद इनाम के अलावा सिरोपाउ, सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार वितरित किए गए डॉक्टर अमरजोत सिंह ने बताया के दुख निवारण वेलफेयर सोसाइटी महानगर की ओर से आयोजित ब्लड डोनेशन एवं फ्री मेडिकल कैंप 26 जनवरी प्रातः 12:00 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें लखनऊ के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया



 इस कैंप में केजीएमयू से एसोसिएट प्रोफेसर मेडिसिन डॉक्टर अमित कुमार , डॉ अनुभव अग्रवाल ऑर्थोपेडिक सर्जन , डॉ शुभी अरोड़ा चर्म रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर सौम्या बाजपेई कौर स्त्री रोग विशेषज्ञ , डॉ कुमार गौरव नाक कान कान गला रोग विशेषज्ञ , डॉ अमरजीत सिंह एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान , डॉ आशीष चंद्र अग्रवाल नाक कान गला रोग विशेषज्ञ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान , डॉक्टर सुमैया शमशी एम.डी.बाल रोग विशेषज्ञ एसोसिएट प्रोफेसर एरा मेडिकल कॉलेज , डॉ इंदरप्रीत साहनी दंत रोग विशेषज्ञ सभी प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टर इस कैंप में अपनी सेवाएं देने के लिए पहुंचे थे गुरुद्वारा अध्यक्ष डॉक्टर गुरमीत सिंह,हरकीरत सिंह ,जसपाल सिंह,जसप्रीत सिंह ,कुलजीत सिंह ,सनी आनंद ,कपिल सिंह,हरमिंदर सिंह मिंदी,जसवीर सिंह राजू सिटी केबल,देवेंद्र सिंह शालू अमनप्रीत सिंह जी द्वारा सभी को सम्मानित किया गया 


एवं सभी का आभार व्यक्त किया इसके साथ ही हर वर्ष की भांति रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया भारी संख्या में श्रद्धालु ब्लड डोनेट करने पहुंचे थे लगभग 35 यूनिट रक्तदान श्रद्धालुओं द्वारा किया गया सभी को गुरुद्वारा साहिब की तरफ से सम्मानित किया गया इसके साथ-साथ गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल में कई प्रकार के व्यंजन एवं परंपरागत लंगर तैयार किया गया था सभी ने लंगर का भरपूर आनंद लिया और बड़े हर्षोल्लास के साथ बाबा दीप सिंह जी का पावन जन्म दिवस मनाया गया

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...