बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लुलु हाइपरमार्केट लखनऊ ने एक बार फिर आपसी एकता के मूल्यों को साकार करते हुए होली के पावन अवसर पर एक विशेष पहल की। “हैप्पी होली” अभियान के अंतर्गत लुलु हाइपरमार्केट की टीम ने श्रीमद दयानंद बालसदन अनाथालय के बच्चों को होली किट वितरित कर उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर बच्चों के साथ उत्साह और मुस्कान का सुंदर संगम देखने को मिला। होली किट पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान टीम ने बच्चों के साथ समय बिताया और प्रेम, अपनत्व एवं साथ मिलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया। यह पहल लुलु हाइपरमार्केट की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें हर त्योहार को समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर मनाने पर जोर दिया जाता है।लुलु समूह का मानना है कि सच्ची खुशी तब होती है जब उसे साझा किया जाए और हर चेहरे पर मुस्कान लाई जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय निदेशक – उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली, श्री नोमान अज़ीज़ खान ने कहा, “होली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर है। लुलु हाइपरमार्केट हमेशा से एकता, प्रेम और साथ मिलकर आगे बढ़ने की भा...