जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में दिव्या प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के तत्वाधान में एक कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि दिनांक 5, 6, 7 मार्च को श्री राधा माधव रस अमृत कथा वृंदावन की पूज्य साधना श्रीजी देवी माहेश्वरी के मुखारविंद से दयालबाग अमर शहीद पथ में किया जा रहा है एवं 8 मार्च को महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता नितीश भारद्वाज द्वारा अभिनीत मेहनती चक्रव्यूह का आयोजन दयालबाग अमर शहीद पथ में किया जा रहा है श्री राधा माधव कथा एवं चक्रव्यूह मेहनती के आयोजन का उद्देश्य भारत में नई पीढ़ी को धर्म रास्ता के प्रति जागरूक करना एवं सत मार्ग दिखाने का प्रयास करना है इसी उद्देश्य से दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा समय-समय पर बड़े-बड़े आयोजन जैसे श्री राम कथा जातीय राजा चक्रव्यूह चाणक्य का किया जा रहा है पूर्व में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महान जनता राजा का वर्ष 2023 में जनेश्वर में पार्क में आयोजन किया गया था जिसमें पूरे देश से 2 लाख से ज्यादा दर्शकों ने 6 दिन में सहभागिता की डॉ आशीष गौतम ने बताया कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन विगत 30 वर्षों से समाज की जरूरतमंद गरीब कुष्ठ रोगियों एवं उनके बच्चों हेतु स्वास्थ्य शिक्षा समलंब एवं व्यवसायिक शिक्षा के अनेक प्रकल्पों जैसे विद्यालय छात्रावास पैरामेडिकल कॉलेज का संचालन आप सभी संवेदनशील समाज के सहयोग से कर रहा है।
दिव्या प्रेम सेवा मिशन के उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने लखनऊ की जनता से आवाहन किया कि श्री राधा माधव कथा और चक्रव्यूह महानाट्य मैं सम्मिलित होकर सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा में अपना सहयोग प्रदान करें कार्यक्रम के संयोजक अमरजीत मिश्रा ने बताया कि 5 से 8 मार्च तक होने वाले कार्यक्रम की तैयारी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह से की जा रही है कार्यक्रम के संबंध में लखनऊ और आसपास के जिलों में 50 से अधिक बैठकों का आयोजन किया जा चुका है दिव्या प्रेम सेवा मिशन के मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी अभय कुमार पाल ने बताया कि इस दिव्या नाटक को देखने के बाद विद्यार्थी युवा एवं समाज के अनेक वर्ग के लोग अपने पुराने इतिहास और आदर्शों को जाने और समझेंगे इस समाज में आने वाली युवा पीढ़ी में चरित्र और संस्कार का निर्माण भी होगा कथा के संयोजक श्री मानवेंद्र पटेल ने कहा कि 5 से 7 मार्च को कथा में सभी मातृ शक्तियों सब परिवार अवश्य पधारे इस दौरान श्री राघवेंद्र सिंह अभिषेक सिंह आशु जी प्रदीप सिंह कुमार उदयन गिरीश सिंह घनश्याम चतुर्वेदी रणविजय शिवम शुक्ला डॉक्टर अनुभव श्याम उद्यमेन श्रद्धा सिंह अवध बिहारी निरुपमा सिंह सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Comments
Post a Comment