बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
एयर इंडिया के सिख पायलट कैप्टन सिमनप्रीत सिंह के खिलाफ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. पायलट ने बताया कि उसे स्पेन में कथित तौर पर पगड़ी उतारने के लिए मजबूर किया गया. घटना उस समय घटी जब बुधवार को वह एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-136 को लेकर स्पेन की राजधानी मैड्रिड से दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था. पायलट ने बताया कि जब वह एयरपोर्ट पर मेटल डिटेक्टर के बीच से निकले तो उनके गुजरने पर कोई अलार्म नहीं बजा. उनके शरीर पर या पगड़ी में कोई खतरनाक चीज नहीं थी. इसके बाद भी वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पगड़ी उतारने के लिए कहा. जब पायलट ने पगड़ी उतारने का विरोध किया तो मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी. पायलट ने बताया कि इसके बाद वो वहीं चेकिंग प्वाइंट पर बैठ गए. इतना होने के बाद भी अधिकारी नहीं माने. पगड़ी उतारने की बात कहते रहे. पायलट ने बताया कि मैड्रिड एयरपोर्ट पर उनके साथ पहले भी इस तरह की घटना घट चुकी है. उनका कहना है कि दुनिया के किसी भी अन्य एयरपोर्ट पर ऐसा होते नहीं देखा है. गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस ...