Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

सर्दियों में करने वाले हैं ट्रेन से सफर तो ये खबर आपके काम की है

 


सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेन लेट होने पर रेलवे ने यात्रियों के मोबाइल पर मैसेज भेजने की योजना बनाई है. ट्रेन के एक घंटे से अधिक देरी होने पर मोबाइल पर संदेश भेजकर यात्रियों को सूचित किया जाएगा. आगरा रेल मंडल के पीआरओ एस.के. श्रीवास्तव ने बताया, "रेलवे यात्रियों की छोटी-बड़ी सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करता है. उसी कड़ी में यह भी है. ठंड का मौसम शुरू हो गया है. इस कारण ट्रेनों की आवाजाही में देरी हो जाती है. हालांकि इस बार रेलवे ने ट्रेन में देरी न हो, इसके लिए एंटी फॉग डिवाइस भी लगाया है. फिर भी ट्रेन के आने में अगर विलंब होता है तो यात्रियों को मोबाइल पर संदेश भेज कर सूचना दी जाएगी. इस पर कार्य किया जा रहा है. जल्द ही योजना साकार हो जाएगी." 


उन्होंने बताया कि "ट्रेन के एक घंटे से अधिक देर होने पर संदेश भेजा जाएगा. इसमें ट्रेन की लोकेशन और स्टेशन पर पहुंचने का संभावित समय भी अंकित किया जाएगा." श्रीवास्तव ने बताया, "इस सुविधा का लाभ उसी को मिलेगा, जिसने ट्रेन में आरक्षण कराते समय अपना मोबाइल नम्बर अंकित किया होगा. इस नंबर को सिस्टम में फीड कर दिया जाएगा. 


इसके अलावा रेलवे कोहरे के लिए ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस लगा रहा है. जिससे लोको पायलट तक ऑडियो-वीडियो के माध्यम से सिग्नल की जानकारी पहुंचेगी. इससे यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा. उन्हें भी सूचना मिलती रहेगी." 


Comments

Popular posts from this blog