Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2019

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

विवादित बयान देने वाले आइपी सिंह के खिलाफ BJP का एक्शन, छह वर्ष तक रहेंगे बाहर

   भारतीय जनता पार्टी अब अनुशासनहीनता करने वालों को जरा भी ढील देने के पक्ष में नहीं है। भाजपा ने पार्टी के खिलाफ बयान देने के मामले में वरिष्ठ नेता आइपी सिंह को पार्टी से फिलहाल बाहर कर दिया है। अब वह छह वर्ष पार्टी से निलंबित रहेंगे। आइपी सिंह लंबे समय से भाजपा के खिलाफ लगातार विवादित बयान दे रहे थे। कल्याण सिंह सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे आइपी सिंह को आज भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। कल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की आजमगढ़ से उम्मीदवारी घोषित होने के बाद उन्हें अपने घर में कार्यालय खोलने का न्योता देने वाले भाजपा के पूर्व प्रवक्ता आईपी सिंह को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी ने आईपी सिंह को दलविरोधी गतिविधियों के आरोप में सस्पेंड किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आजमगढ़ से उम्मीदवारी घोषित होने के बाद उन्हें अपने घर में कार्यालय खोलने का न्योता देने वाले भाजपा के पूर्व प्रवक्ता आईपी सिंह को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आई...

RJD नेता का बड़ा बयान-दरभंगा से कीर्ति आजाद नहीं, अब्दुल बारी सिद्दीकी लड़ेंगे चुनाव

  बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासत के बीच महागठबंधन में चल रही दांव-पेंच के बीच राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि दरभंगा सीट से राजद ही चुनाव लड़ेगा और पार्टी इस सीट के लिए राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का टिकट फाइनल कर दिया है।  बता दें कि हाल ही में कीर्ति आजाद ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था और उनके नाम की ही चर्चा है कि कांग्रेस के टिकट से वही चुनाव लड़ेंगे। अब बड़ी बात सामने आ रही है कि कीर्ति आजाद को महागठबंधन ने उनकी सीट दरभंगा से ही उन्हें टिकट नहीं दिया है।  इस बात की घोषणा राजद के प्रवक्ता और मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया कि दरभंगा सीट से राजद ही चुनाव लड़ेगा और पार्टी ने सिद्धिकी का टिकट फाइनल कर दिया है। मालूम हो कि बिहार के मिथिलांचल बेल्ट की इस सबसे अहम सीट पर कांग्रेस की नजर थी लेकिन राजद के ऐलान के साथ ही ये तय हो गया है कि अब दरभंगा से सिद्दिकी ही चुनाव लड़ेंगे।

IPL 2019 KXIP vs RR: पहले मैच में राजस्थान का सामना पंजाब के किंग्स के साथ

राजस्थान रॉयल्स की टीम सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आइपीएल-12 के अपने शुरुआती मुकाबले में उतरेगी तो उसके ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की निगाहें शानदार वापसी पर लगी होंगी। अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स इस सत्र की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है और वे सोमवार को घरेलू हालात का फायदा उठाने के लिए बेताब होंगे। ये मुकाबला रात आठ बजे से जयपुर में खेला जाएगा।  स्मिथ और डेविड वार्नर पर दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद एक वर्ष का प्रतिबंध लगा था। स्मिथ पिछले साल बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दो मैचों में खेलते दिखे थे, लेकिन कोहनी की चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। यह प्रतिबंध केवल राज्य और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट तक ही सीमित था, घरेलू क्रिकेट या क्लब क्रिकेट के लिए लागू नहीं था। वापसी के लिए आइपीएल सही मायने में शुरुआत होगी और स्मिथ इंग्लैंड में 30 मई से होने वाले विश्व कप से पहले इसका फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। स्मिथ हालांकि अभी तक कोहनी की चोट से पूरी तरह से नहीं उबर सके हैं और फिटनेस हासिल करने में उन्हें थोड़ा और समय लगेगा। इंग्लैंड...

मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- दो-तीन दिन में आएगी अच्छी खबर

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात की है। मनोज तिवारी के घर पर ही सपना चौधरी ने रविवार को मुलाकात की थी। मनोज तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सपना के संपर्क में हूं, दो- तीन दिन में कोई खबर आ सकती है। कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर चुकीं सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच मनोज तिवारी का बयान सामने आया है। 'सपना चौधरी भाजपा में शामिल हो गई हैं या आगे होंगी' के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा है कि यह आने वाला समय बताएगा। मालूम हो कि रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपना ने कांग्रेस में शामिल होने की बात से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मीडिया में इससे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही है, वो पुरानी हैं। मेरी कांग्रेस में जाने की कोई इच्छा नहीं है। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करूंगी और मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने कहा था कि मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है। बता दें कि शनिवार देर शाम यह खबर मीडिया में चली थी कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कांग...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...