Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

RJD नेता का बड़ा बयान-दरभंगा से कीर्ति आजाद नहीं, अब्दुल बारी सिद्दीकी लड़ेंगे चुनाव

 


बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासत के बीच महागठबंधन में चल रही दांव-पेंच के बीच राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि दरभंगा सीट से राजद ही चुनाव लड़ेगा और पार्टी इस सीट के लिए राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का टिकट फाइनल कर दिया है। 


बता दें कि हाल ही में कीर्ति आजाद ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था और उनके नाम की ही चर्चा है कि कांग्रेस के टिकट से वही चुनाव लड़ेंगे। अब बड़ी बात सामने आ रही है कि कीर्ति आजाद को महागठबंधन ने उनकी सीट दरभंगा से ही उन्हें टिकट नहीं दिया है। 


इस बात की घोषणा राजद के प्रवक्ता और मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया कि दरभंगा सीट से राजद ही चुनाव लड़ेगा और पार्टी ने सिद्धिकी का टिकट फाइनल कर दिया है। मालूम हो कि बिहार के मिथिलांचल बेल्ट की इस सबसे अहम सीट पर कांग्रेस की नजर थी लेकिन राजद के ऐलान के साथ ही ये तय हो गया है कि अब दरभंगा से सिद्दिकी ही चुनाव लड़ेंगे।


Comments

Popular posts from this blog