बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
31/5/2022 को रामाधीन सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीपी ट्रैफिक पुलिस श्री विक्रम सिंह, विशिष्ट अतिथि श्री सुमित मिश्रा, सेफ्टी मैनेजर ट्रैफिक ट्रेनिंग) एवं अन्य अतिथियों में श्री पंकज शर्मा, यातायात निरीक्षक श्री विपिन पांडे, कॉलेज के प्रबंधक श्री शुभम सिंह और मारुति ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर से श्री एहतेशाम अंसारी, टीसीएस से नीरज सिंह ,अंशु दीक्षित और विपिन मौजूद रहे l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों के संबंध में समस्त छात्राओं को जागरूक करने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ सुनीता अस्थाना द्वारा तथा संचालन, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति मिश्रा द्वारा किया गया l इस अवसर पर समस्त छात्राओं ने कार्यक्रम में अपनी उत्साह भरी उपस्थित दर्ज कराईl