Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

लखनऊ में खुला भारत का सबसे लंबा बार 'लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स'

 


लखनऊ: राजधानी के निराला नगर स्थित होटल रेग्नेंट में भारत का सबसे लंबा बार खुला है। दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे के बाद, अब लखनऊ वासी भी 'लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स' में जाकर कई तरह के खाने व सैकड़ों प्रकार की ड्रिंक्स का लुत्फ उठा सकेंगे। बता दें कि शहर-ए-अदब में गोमती नदी के इस पार (सिस गोमती) का यह सबसे बड़ा बार है। जिसकी काफ़ी दिनों से जनता में डिमांड थी। वहीं, रेस्टोरेंट का अंदाज़ भी शहर के बाकी रेस्टोरेंट से जुदा है।

होटल रेग्नेंट के एमडी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिछले कई सालों से यह देखा जा रहा है कि जितने भी नये बार व रेस्टोरेंट खुल रहे हैं, वो सभी गोमती नगर या यूं कहें गोमती नदी के उस पार (ट्रांस गोमती) हैं। जिससे अलीगंज, निराला नगर, डालीगंज और इधर के लोगों व ख़ासकर युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन, अब उन्हें ज़्यादा तकलीफ़ उठाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि, होटल रेग्नेंट में 'लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स' (LOTD) खुल गया है। जो कि पूरे भारत का सबसे लंबा बार है। 

इंद्रजीत सिंह ने बताया, "हमारे बार में 100 से ज़्यादा तरह की ड्रिंक्स तो रहेंगी ही। वहीं, रेस्टोरेंट में इंडियन, इंटरनेशनल और फ्यूजन खाने का बेजोड़ संगम भी रहेगा।" इंद्रजीत के मुताबिक- इस बार में ऐसी लाइटिंग व म्यूजिक सिस्टम दिया गया है, जो जनता को बेहद पसंद आने वाला है। साथ ही, आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए, बेहतरीन सेल्फी पॉइंट्स और इंस्टा रील्स के लिये भी जगह को सुनिश्चित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog