Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

आईएमए लखनऊ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरुकता संगोठती का हुआ अयोजन

 



मंगलवार 31 मई 2022 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ शाखा द्वारा आईएमए भवन में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अपने संबोधन में आईएमए अध्यक्ष डॉ मनीष टंडन ने कहा कि तंबाकू सेवन विश्व भर में रोकी जा सकने वाली मौतों और बीमारियों का एकमात्र सबसे बड़ा कारण है उन्होंने कहा कि विश्व में लगभग 60 लाख लोग हर साल तंबाकू के सेवन से अपनी जान गवाते हैं


 कार्यक्रम की मुख्य आयोजक होप इनीशिएटिव संस्था की श्रीमती बिंदु अन्नू त्रिपाठी ने प्रेजेंटेशन और चलचित्र के माध्यम से दर्शकों को बताया कि लगभग 95% मुंह के कैंसर तंबाकू सेवन करने वाले लोगों में होते हैं उन्होंने बताया कि धूम्रपान छोड़ने के 20 मिनट बाद और रक्त चाप एवं हृदय गति सामान्य होने लगती है और लगभग 15 वर्ष बाद हार्ट अटैक और लकवा आदि का जोखिम उत्पन्न होता है जितना कभी भी धूम्रपान न करने वाले व्यक्ति में होता है श्रीमती बिंदु ने बताया कि सरकार द्वारा हेल्पलाइन भी जारी की गई है जिस पर संपर्क कर तंबाकू छोड़ने हेतु मदद प्राप्त की जा सकती है हेल्पलाइन 1800-112-356 आईएमए संयुक्त सचिव निर्वाण हॉस्पिटल के निदेशक डॉ प्रांजल अग्रवाल ने कहा कि तंबाकू की सेकंड हैंड स्मोकिंग भी बहुत घातक है



 उन्होंने बताया कि यदि घर, ऑफिस, बस या अन्य किसी बंद स्थान पर कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो इससे होने वाले धुएं के संपर्क में उसके आसपास के लोग कैसे बच्चे बुजुर्ग भी तमाकू के धुएं की चपेट में आ जाते हैं इसे सेकंड हैंड स्मोकिंग कहा जाता है उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष लगभग 65000 बच्चों की मृत्यु सेकंड हैंड स्मोकिंग से होने वाली समस्याएं जैसे हृदय रोग, अस्थमा, टीबी से होती है उन्होंने कहा कि तंबाकू के नशे को छोड़ने के लिए मनोचिकित्सक करना चाहिए और जितनी जल्दी संभव हो सके इससे छुटकारा पाना चाहिए । आईएमए सचिव डॉ संजय सक्सेना ने कहा कि भारत दुनिया में तंबाकू के इस्तेमाल में चीन के बाद दूसरा नंबर पर है उन्होंने कहा कि जर्दा, खैनी, हुक्का, गुटका, तंबाकू, युक्त मसाला, गुल इत्यादि प्रकार से  बाजारों में उपलब्ध तंबाकू देश के युवाओं की सेहत तेजी से बिगड़ रहा है उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन करने वाला व्यक्ति मानसिक रोगों से पीड़ित हो जाता है कार्यक्रम में केके इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग सेंट मैरी इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एवं एकेजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सभी नर्सिंग छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया कुछ छात्रों ने तंबाकू निषेध दिवस पर पोस्टर भी बनाएं जिनको सभी दर्शकों ने खूब सराहा कार्यक्रम में एफडीसी कंपनी द्वारा हाइड्रेशन  पार्टनर की भूमिका निभाई गई और सभी छात्र छात्रों को तपती गर्मी में हाइड्रेट रखने रहने के फायदे भी बताए गए ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...