Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

Good Worker लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अपना पहला जॉब ऐप लॉन्च किया




गुड वर्कर एक जॉब गैचिंग प्लैटफॉर्म है जिसका उद्देश्य भारत के ब्लू-कॉनर श्रमिकों के जीवन को बदलना है।  गुड वर्कर ने आज लखनऊ में अपना पहला जॉब ऐप लॉनय किया। यह एक ऑनलाइन जॉब मैचिंग प्लैटफॉर्म है जो ब्लू-कॉलर वर्कर्स को स्थानीय स्तर पर जॉब दूंढने में मदद करेगा और साथ ही नियोक्ता तर को भी अच्छे कैंडिडेट्स हायर करने का मौका प्रदान करेगा। यह ऐप श्रमिकों को उनके शहर में ही विश्वसनीय कंपनियों में नौकरी पाने में मदद करेगा और नियोक्ताओं को सीधे उन श्रमिकों तक पहुँचने में मदद करेगा जिनके पास उचित योग्यता है। इनोवेटिव और आसान ऑनबोड्डिंग प्रक्रिया के कारण नियोक्ता गुड वर्कर प्लेटफार्म पर 2 मिनट में जाँब पोस्ट कर पाएंगे, 20 मिनट के भीतर वेरिफाईड हो जाएंगे और 24 घंटे के भीतर ही हायरिंग प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। 


जी डबल्यू ऐप लॉन्च इवेंट होटल कम्फर्ट इन में आयोजित किया गया था और संभावित नियोक्ताओं के साथ एक ईटरैक्टिव सत्र में 100 से अधिक नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों ने भाग लिया। 50 से अधिक ब्लू-कॉलर वर्कर्स को विभिन्न नौकरियों के लिए मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए। ये रोजगार मुख्य र रूप से लॉजिस्टिक्स, फील्ड सेल्स, डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, बीपीओ और रिटेल उद्योग में दिए गए। इवेंट के दौरान सेक्टर्स की कुल 10 कंपनियां पद द थीं, जिनमें पेटीएम, रैपिडो, जोमैटो, उबर मोटो, बजाज कैपिटल  और  जी वी के इ एम आर आई जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। 



मयंक मोहन, निर्देशक, बिक्री एवं संचालन, गुड वर्कर ने आगे बताते हुए कहा, "गुडवर्कर में हमारा ध्यान भारत में ब्लू कॉलर वर्कर्स और नियुक्तियों के बीच विश्वास और विश्वसनीयता की संस्कृति विकसित कर एक दूसरे से जोड़ने पर है। श्रमिकों को सशक्त बनाने के लिए, हमारा ऐप उनकी पसंद के शहरों में प्रासंगिक नौकरियों के अवसरों को प्रदान करता है। हमारा ऐप उम्मीदवारों के लिए नौकरी की खोज को आसान और सुविधाजनक बनाता है, जहां वे घर बैठे ही उपलब्ध नौकरियों के बारे में जानकारी ले सकते हैं और संबंधित नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। गुडवर्कर कॉरपोरेट्स को भारत के सबसे बड़े वेरिफाइड टैलेंट पूल तक पहुंच प्रदान करता है और उनकी वैकेंसीज के लिए सबसे उपयुक्त का चयन करने का अवसर प्रदान करता है। पिछले एक साल में हम 85,000 लोगों को रोजगार दिलवाने में सक्षम हुए हैं। यह सिर्फ शुरुआत है; हम बहुत जल्द और अधिक सुविधाओं के साथ आ रहे हैं।" 


गुड वर्कर ऐप लखनऊ और कानपुर में नौकरियों की व्यापक श्रेणी के साथ 10,000 से अधिक वेरिफाइड नियोक्ताओं के साथ श्रमिकों को सीथा जोड़ता है। वर्कर्स को स्थानीय और अन्य शहरों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी ऐप पर मिलेगी जिससे उन्हें अपने पसंद के मुताबिक चयन करने का मौका मिलेगा। गुड वर्कर ऐप पर उपलब्ध नोकिया वेरिफाइड होंगी जिसके कारण हायरिंग की प्रक्रिया तेज होगी और उम्मीदवारों के चयन के अवसर भी बढ़ जाएंगे। 


अपने ग्राहकों के लिए अपनी डिजिटल पहल को जारी पे हुए गुवैर इस महीने के अंत में लॉन्च होने वाली एक अनूठी शिक्षण सेवा भी विकसित कर रहा है। यह नौकरी को नौकरी के अवसरों और उसके चयन के लिए जरूरी योग्यताओं को शॉर्ट वीडियो के माध्यम से जानकारी प्रदान करेगा। 


2020 में स्थापित, गुड वर्कर एक बैंगलोर बेस्ड डिजिटल प्लैटफॉर्म है जो स्कूलनेट और लेमा है के बीच एक जॉइंट वेंचर है, जो टेमासेक की 100% सब्सिडियरी है। गुड वर्कर का मुख्य उद्देश्य करियर के और अन्य क्वालिटी सेवाओं को प्रदान करते हुए भारत के ब्लू-कॉलर वर्कर्स के जीवन में बदलाव लाना है। 2021 में गुड वर्कर 85,000 से ज्यादा लोगों को देश भर में नौकरी दिलवाने में सफल रहा, इनमें अपैरल, इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक्स, फील्ड सेल्स और बीपीओ सेकटर्स मुख्य रूप से शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...