Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

लखनऊ में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान फैशन प्रबन्धन विभाग का ग्रेजुएशन रिसर्च प्रोजेक्ट का अयोजन किया गया



   राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, रायबरेली जो कि वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार का सांविधिक निकाय है, के बैच वर्ष 2020-22 फैशन प्रबन्धन विभाग का ग्रेजुएशन रिसर्च प्रोजेक्ट दिनांक 29 मई, 2022, दिन रविवार को गोल्‍डन ब्‍लॉज़म इम्‍पीरियल रिजॉर्ट्स, फैजाबाद रोड, लखनऊ में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11.45 बजे विशिष्‍ट अतिथि श्री संतोष कुमार सिन्‍हा, चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक, ट्रूप कंफर्ट्स लिमिटेड, कानपुर (भारत सरकार का उपक्रम, रक्षा मंत्रालय) तथा प्रोफेसर गौरव अग्रवाल, मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक, संजय गांधी स्‍नातकोत्‍तर आयुर्विज्ञान संस्‍थान, लखनऊ के द्वारा दीप प्रज्‍वलित कर किया गया। 


फैशन प्रबन्धन विभाग के 28 विद्यार्थियों में से 06 सर्वश्रेष्‍ठ विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्‍ट का प्रेजेंटेशन किया जिनमें अनन्या गुप्ता, उरूसा सिद्धिकी, अभिनव आशीष, रेशमा रवि, सिद्धार्थ गुप्ता, श्रीया मिश्रा थे।


फैशन प्रबन्धन विभाग के ग्रेजुएशन रिसर्च प्रोजेक्ट अवार्ड्स निम्नलिखित विद्यार्थियों को विशिष्‍ट अतिथि तथा निदेशक डॉ० भारत साह ने प्रदान किया गया :

1. बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट (मार्केटिंग/रीटेलिंग)- अनन्या गुप्ता 

2. बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट (एक्सपोर्ट मर्चेंडाइजिंग)- अभिनव आशीष

3. बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट (फैशन मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज) – सिद्धार्थ गुप्ता

विशिष्‍ट अतिथि श्री संतोष कुमार सिन्‍हा ने कहा कि सैनिकों हेतु तथा विभिन्न प्रकार कि सुविधावों सहित आरामदायक वस्त्रों के डिज़ाइन हेतु निफ़्ट से एक एमओयू साइन हुआ है तथा निफ़्ट के विद्यार्थियों द्वारा देश के विकास में सहयोग करने को कहा तथा उनके उज्वल भविष्य कि कामना की।


विशिष्‍ट अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र मे आरामदायक ब्रीदिंग मटेरियल के बने परिधानों की आवश्यकता है, निफ़्ट इसमे सहयोग कर सकता है। 



राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, रायबरेली जो कि वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार का सांविधिक निकाय है, के बैच वर्ष 2018-22 फैशन कम्‍युनिकेशन विभाग का ग्रेजुएशन प्रोजेक्‍ट डिस्‍प्‍ले, फैशन एण्‍ड लाइफस्‍टाइल एक्‍सेसरी विभाग का डिजाइन शो-केस एवं लेदर डिजाइन विभाग का लेक्‍ज़ोटिका डिजाइन शो-केस  सायं से आयोजित किया जाएगा। 


कार्यक्रम का उद्घाटन  मुख्‍य अतिथि श्री मनोज कुमार सिंह (आई०ए०एस०), कृषि उत्‍पादन आयुक्‍त एवं अपर मुख्‍य सचिव ग्रामीण विकास पंचायती राज, उत्‍तर प्रदेश सरकार एवं  विशिष्‍ट अतिथि श्री संतोष कुमार सिन्‍हा, चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक, ट्रूप कंफर्ट्स लिमिटेड, कानपुर (भारत सरकार का उपक्रम, रक्षा मंत्रालय) के द्वारा दीप प्रज्‍वलित कर किया जाएगा। 


फैशन कम्‍युनिकेशन विभाग के 29 विद्यार्थियों द्वारा अपने ग्रेजुएशन प्रोजेक्‍ट का डिस्‍प्‍ले किया जाएगा। 

फैशन एक्‍सेसरी एण्‍ड लाइफस्‍टाइल विभाग के 27 विद्यार्थियों द्वारा अपने डिजाइन शो-केस का प्रदर्शन स्टॉल के माध्यम से किया जाएगा जिनमे जेवेलरी, फर्नीचर, विविध प्रकार के बैग्स आदि सहित फ़ैशन डेकोर प्रोडक्टस तथा फ़ैशन फंकशनल अक्केसोरिस का प्रदर्शन किया जाएगा। 

लेदर डिजाइन विभाग के 27 विद्यार्थियों द्वारा लेक्‍ज़ोटिका डिजाइन शो-केस के माध्‍यम से अपने ग्रेजुएशन प्रोजेक्‍ट का प्रदर्शन किया जाएगा जिनमे लेदर गूड्स, बैग्स, गारमेंस्ट्स तथा शूज के डिज़ाइन तथा प्रोडक्टस शामिल रहेंगे।


फैशन कम्‍युनिकेशन विभाग के ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट अवार्ड्स निम्नलिखित विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा:

4. बेस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट अवार्ड – प्रथम – भक्ति

5. बेस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट अवार्ड – द्वितीय – मुस्कान देव 

6. मोस्‍ट इन्‍नोवेटिव ग्रेजुएशन प्रोजेक्‍ट अवार्ड – भक्ति


फैशन एण्‍ड लाइफस्‍टाइल एक्‍सेसरी विभाग के ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट अवार्ड्स निम्नलिखित विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा :

1. बेस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट – सार्थक माहेश्वरी

2. मोस्‍ट कॉ‍र्मशियली वॉयबल डिजाइन इंटरवेंशन – प्रगति शर्मा

3. मोस्‍ट एक्‍जेम्‍पलरी एप्लिकेशन ऑफ डिजाइन मेथोडलॉजी – सौरभ भूषन रॉय


लेदर डिजाइन विभाग के ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट अवार्ड्स निम्नलिखित विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा :

1. बेस्‍ट ग्रेजुएशन डिजाइन प्रोजेक्‍ट – प्रथम – मनीष कुमार स्वर्णकार

2. बेस्‍ट ग्रेजुएशन रिसर्च प्रोजेक्‍ट / बेस्‍ट ग्रेजुएशन डिजाइन प्रोजेक्‍ट – द्वितीय – ओइशी चक्रवोर्ती

3. मोस्‍ट इन्‍नोवेटिव यूज ऑफ मटेरियल – निष्ठा मिश्रा


राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, रायबरेली जो कि वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार का सांविधिक निकाय है, के बैच वर्ष 2018-22 फैशन डिजाइन विभाग का ग्रेजुएशन प्रोजेक्‍ट डिस्‍प्‍ले एवं डिजाइन कलेक्‍शन फैशन शो (फैशनोवा) का 


कार्यक्रम में ग्रेजुएशन प्रोजेक्‍ट डिस्‍प्‍ले के उपरांत डिजाइन कलेक्‍शन फैशन शो (फैशनोवा) का आयोजन सायं 08.00 बजे से मुख्‍य अतिथि श्री मनोज कुमार सिंह, आई०ए०एस०, कृषि उत्‍पादन आयुक्‍त एवं अपर मुख्‍य सचिव ग्रामीण विकास पंचायती राज, उत्‍तर प्रदेश सरकार एवं  विशिष्‍ट अतिथि श्री संतोष कुमार सिन्‍हा, चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक, ट्रूप कंफर्ट्स लिमिटेड, कानपुर (भारत सरकार का उपक्रम, रक्षा मंत्रालय) के द्वारा दीप प्रज्‍वलित कर किया जाएगा।


फैशन डिजाइन विभाग के 31 विद्यार्थियों मे से 19 विद्यार्थियों द्वारा अपने ग्रेजुएशन प्रोजेक्‍ट का कार्य शोकेस माध्‍यम से एवं डिजाइन कलेक्‍शन के 12 विद्यार्थियों द्वारा अपने डिज़ाइन एवं तैयार किए गए परिधानों का प्रदर्शन निफ़्ट रायबरेली के विद्यार्थियों द्वारा रैम्प वॉक (फ़ैशन शो) के माध्‍यम से किया जाएगा 


फैशन डिजाइन विभाग के ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट/डिजाइन कलेक्‍शन अवार्ड्स विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा :

1. बेस्‍ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्‍ट/ बेस्‍ट डिजाइन कलेक्‍शन – रोहित कुमार गोस्वामी

2. मोस्‍ट क्रिएटिव एण्‍ड इन्‍नोवेटिव डिजाइन कलेक्‍शन – रोहित कुमार गोस्वामी

3. बेस्‍ट यूज ऑफ ट्रेडिशनल स्‍कील्‍स इन कंटेपॉरेरी स्‍टाइलिंग – प्रनिल शशिकांत


निफ़्ट रायबरेली के निदेशक डॉ० भारत साह ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का बूके देकर स्वागत किया। कैम्पस अकादेमिक समन्वयक डॉ० विद्या राकेश ने कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम का समन्वयन श्री अखिलेन्द्र प्रताप सोनकर, श्री शिवेंद्र प्रकाश कुलदीप, श्री अजय कुमार, सुश्री भार्गवी, श्री विवेक जांगरा, श्री अनिल कुमार, श्री प्रमोद वर्मा, श्री एम कंदास्वामी, आदि द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...