Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

कैसे दिखेगी दुल्हन सबसे सुंदर,मेकअप आर्टिस्ट ने बताया


शादी के दिन दुल्हन को देखते ही हर किसी की नजर ठहर जाती है। वहीं, लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि इस खास मौके पर वह ऐसी दिखें कि उनके हमसफर की नजर उनसे न हटे। इसके लिए खूबसूरत लहंगे के साथ जरूरी होता है परफेक्ट मेकअप। मेकअप आर्टिस्ट और फैशन डिजाइनर से जानिए कि किन मेकअप स्टाइल को आजमाकर दुल्हन चांद-सी नजर आएगी..


एयरब्रश ब्राइडल लुक
मेकअप आर्टिस्ट : रीत मित्तल, गाजियाबाद


फेसः चेहरा साफ कर मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि ड्राइनेस न हो, फिर प्राइमर लगाएं। उसके बाद कलर करेक्टर से कंसील करें। मेकअप स्पॉन्ज से अच्छी तरह ब्लेंड करें। क्रीम बेस लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। नाक, माथा, गाल और जॉ लाइन पर कॉन्टूर लगाएं और ब्लेंड करें। बेस सेट करने के लिए सेटिंग पाउडर लगाएं। चीक बोन, नाक, माथा और अपर लिप्स पर हाइलाइटर लगाएं।

हेयर: शैंपू किए हुए बालों की क्रिम्पिंग करें। इससे बालों को वॉल्यूम मिलेगा, फिर सेंटर पार्टिंग कर मांग टीका लगाएं। फिर मांग टीका के ऊपर से बालों को ले जाते हुए सेंटर पार्टिंग कर पिनअप करें और क्राउन एरिया के बालों का कुछ सेक्शन निकलकर पफ बनाएं। शेष बालों से क्लीन जूड़ा बनाएं।


ग्लिटर आई मेकअपः 
आंखों पर आई प्राइमर लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें, फिर बेस लगाकर ब्लेंड करें। अब आईलिड के बीचोंबीच गोल्डन शेडो से क्रीज बनाएं और हल्का ब्लेंड करें, फिर डार्क ब्राउन आईशेडो से सेंटर और कॉर्नर को ब्लेंड करें। अब गोल्डन शेडो के ऊपर गोल्डन ग्लिटर लगाएं। पलकों को आकर्षक बनाने के लिए लैशेज लगाएं। अब नीचे और ऊपर दोनों लेश लाइन पर आईलाइनर लगाएं। आईब्रो को पेंसिल से हाइलाइट करें।

लिप्स: वाइन मैट शेड की लिक्विड लिपकलर लगाएं।

जरूरी बात:
 मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, इसके लिए सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं।

बदला है ब्राइडल फैशन
मेकअप आर्टिस्ट: यानिका क्वात्रा, गाजियाबाद
वैशाली की फैशन डिजाइनर जॉली अस्थाना बताती हैं कि हिंदू शादियों में लाल या मिलते-जुलते रंग का लहंगा पहनने की परंपरा है। आप भी इस परंपरा को निभाना चाहती हैं तो बेझिझक डीप बार्गेंडी कलर के साथ रस्ट कलर की चुनरी वाला लाल लहंगा चुन सकती हैं। लहंगे पर एंटीक जारदोजी, स्टोंस और मोती वर्क खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक देता है। पहले की तरह केवल जरी वाले भारी लहंगों का फैशन आउट हो चुका है। अब दुलहन को लाइटवेट लहंगे पहनना पसंद है। इस समय प्लाजो के साथ लॉन्ग कुर्ती, शरारा और लहंगे के साथ लॉन्ग कुर्ती भी लड़कियों को पसंद आ रही है। डिजाइंस और पैटर्न के साथ-साथ ब्राइडल लहंगों में अब अलग-अलग रंग का फैशन है। अब नियो कलर्स के ब्राइडल लहंगे नजर आने लगे हैं।

मेहंदी लुक
हेयरः शैंपू किए हुए बालों की कल्र कर सेंटर पार्टिंग कर मांग टीका लगाएं और सारे बालों को पिनअप कर खुले छोड़ दें।

आई मेकअपः आंकों पर आई प्राइमर लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें, फिर बेस लगाकर ब्लेंड करें। अब आईलिड बीचोंबीच गोल्डन शेडो लगाएं और हल्का ब्लेंड करें, फिर क्रीज पर पिंक आईशेडो लगाकर मर्ज करें। ब्रो बोन हाइलाइट करें।

फेसः चेहरा साफ कर मॉइस्चराइजर लगाएं, फिर प्राइमर लगाएं। उसके बाद कलर करेक्टर से कंसील करें। मेकअप स्पॉन्ज से अच्छी तरह ब्लेंड करें। क्रीम बेस लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। नाक, माथा, गाल और जॉ लाइन पर कॉन्टूर लगाएं और ब्लेंड करें। बेस सेट करने के लिए सेटिंग पाउडर लगाएं। पीच ब्लशर से गालों को आकर्षक बनाएं। चीक बोन, नाक, माथा और अपर लिप्स पर हाइलाइटर लगाएं।

लिप्स: मीडियम पिंक शेड की लिक्विड लिपकलर लगाएं।

जरूरी बात: मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, इसके लिए सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं।

इंडियन ब्राइडल लुक
हेयरः शैंपू किए हुए बालों की क्रिम्पिंग करें। इससे बालों को वॉल्यूम मिलेगा। फिर सेंटर पार्टिंग कर मांग टीका लगाएं। फिर मांग टीका के ऊपर से बालों को ले जाते हुए सेंटर पार्टिंग कर पिनअप करें और क्राउन एरिया के बालों का कुछ सेक्शन निकलकर पफ बनाएं। शेष बालों से क्लीन जूड़ा बनाएं।

आई मेकअपः आंखों पर आई प्राइमर लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें, फिर बेस लगाकर ब्लेंड करें। अब आईलिड के बीचोंबीच गोल्डन शेडो से क्रीज बनाएं और हल्का ब्लेंड करें, फिर अलग-अलग ब्राउन के कई आईशेडो लगाकर सेंटर और कॉर्नर को ब्लेंड करें। अब गोल्डन शेडो के ऊपर बीचोंबीच गोल्डन ग्लिटर लगाएं, पलकों को आकर्षक बनाने के लिए लैशेज लगाएं। अब नीचे और ऊपर दोनों लेश लाइन पर आईलाइनर लगाएं। आईब्रो को पेंसिल से हाइलाइट करें।

लिप्स: रस्ट शेड का लिपकलर लगाएं।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...