Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

फॉलो करें एक्सपर्ट्स के ये टिप्स बेदाग और निखरी त्वचा चाहिए तो


स्किन को बचाने के लिए न जाने लड़कियां कितना पैसा खर्च करती हैं, लेकिन प्रदूषण और धूल-मिट्टी उस सब पर पानी फेर देते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय स्किन की समस्याओं को दूर करने में काम आ सकते हैं।



निखरी रंगत, बेदाग त्वचा, चमकदार चेहरा की चाहत भला किसकी नहीं होती, लेकिन ऐसा फेस पाना मुश्किल होता है। प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे की चमक खो-सी जाती है। कील-मुंहासों के दाग, टैनिंग और झाइयों के कारण चेहरे का नूर खत्म हो जाता है। इसको लेकर एनबीटी ने बात की कुछ ब्यूटिशन से और जाने उपयोगी ब्यूटी टिप्स:


कच्चा आलू

कच्चे आलू को घिसकर चेहरे पर स्क्रब की तरह लगाएं। फिर दूसरे दिन कच्चा दूध लगाएं। इससे त्वचा के दाग हल्के हो जाते हैं। कद्दूकस किया हुआ खीरा त्वचा की क्लींजिंग और टोनिंग करता है।


नारियल पानी
त्वचा के दाग दूर करने के लिए नारियल का पानी बहुत कारगर हैं। नारियल पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर उसे आइस ट्रे में डालकर बर्फ जमा दें। फिर रोज एक टुकड़ा निकल कर हल्के हाथों से चेहरे पर मलें। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। नारियल के पानी में कैराटिन होता है, जो त्वचा की ऊपरी परत को हटाकर नई त्वचा विकसित करता है।




बहुत काम का है नींबू, जानें फायदे








  • नींबू प्रकृति का वरदान है, यह ब्यूटी ही नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खाली पेट नींबू, पानी और शहद पीने से आपका मेटाबॉलिजम ठीक रहता है वहीं स्किन पर नींबू लगाने से यह दागरहित, सॉफ्ट बनती है और रंगत भी निखरती है।






  • दरअसल नींबू में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड्स होते हैं जो झुर्रियां नहीं पड़ने देते साथ ही स्किन की रंगत निखारते हैं। नींबू को बढ़िया ऐंटी-एजिंग एजेंट भी माना जाता है। आइए जानते हैं, सुंदरता निखारने में नींबू का कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल...






  • नींबू को शहद में मिलाकर स्किन पर लगाएं, इससे आपकी स्किन सॉफ्ट होगी और रंगत में निखार आएगा।






  • नींबू में चीनी, नारियल तेल और ऑलिव ऑइल मिलाकर आप स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसका त्वचा पर इंस्टंट असर दिखता है।






  • सर्दियों में नींबू, गुलाब जल और ग्लिसरीन का घोल आपकी त्वचा को कई तरह की समस्याओं से बचाता है। रंगत निखरने के साथ इस घोल से त्वचा रूखी नहीं होती।






  • नींबू का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि यह एसिडिक होता है इसलिए इसे स्किन पर कभी डायरेक्ट न लगाएं। इसे डाल्यूट करने के लिए गुलाबजल, या ऊपर बताई गई चीजों के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा स्किन पर नींबू का इस्तेमाल करने के बाद धूप में न निकलें।






  • नींबू में पपीता, ऐलोवेरा और खीरा पेस्ट के रूप में मिलाकर इसका फेसपैक बना लें। इससे स्किन के दाग-धब्बे कम होंगे।










नारियल तेल और कपूर
धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कारण त्वचा पर दाने और कील-मुंहासे आ जाते हैं। नारियल तेल में एक टिकिया कपूर मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं । 10 मिनट बाद पानी से धो लें। कच्चे दूध से रोज सुबह चेहरा साफ करने से दाग दूर होते हैं। यह उपाय अल्टरनेट दिन में एक महीने तक आजमाएं।
-ज्योति अरोड़ा

मलाई और हल्दी
एक टीस्पून दूध की मलाई में एक चुटकी हल्दी पाउडर और 1/4 चम्मच गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर हलके हाथों से गोलाई में मलें। फिर ऐसे ही छोड़ दें। बीस मिनट बाद चेहरा हलके गुनगुने पानी या ताजे पानी से धो लें। इसे रोजाना दो महीने तक करने से रंगत साफ होगी और दाग भी दूर हो जाएंगे।
-हिमानी ठाकुर


 


फ्रूट पैक का करें नियमित इस्तेमाल
फलों में ऐंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट तो करते ही हैं, दाग-धब्बे भी हल्के करते हैं। फ्रूट पैक के लिए मसला हुआ आधा पका केला, मसला हुआ एक टुकड़ा पका पपीता में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर रोज सुबह व रात में सोने से पहले लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से धो लें। महीने भर लगातार लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। चेहरे पर चमक भी आ जाती है।
-श्वेता जैन



बिना साइड इफेक्ट के फायदे बेशुमार









  • वर्किंग विमिन हों या हाउस वाइफ, किसी के पास भी इतना समय नहीं होता कि आए दिन पार्लर के चक्कर काटें। साथ में, यह भी पता नहीं होता कि पार्लर में इस्तेमाल किए जा रहे प्रॉडक्ट्स से कितने सेफ हैं। इसके अलावा खर्च भी अधिक। लेकिन इन दिक्कतों से आप निजात पा सकती हैं। इसके लिए ट्राई करें घर की चीजों से तैयार नैचरल फेस मास्क। इन चीजों से न तो किसी तरह का साइड इफेक्ट होगा और बदले में फायदा होगा बेशुमार...




  • ड्राई स्किन के लिए मास्क
    - 1 चम्मच ऑलिव ऑइल में 2 चम्मच फ्रेश क्रीम मिला दें। इसे चेहरे पर तकरीबन 10 मिनट के लिए लगे रहने दें और फिर हल्के गर्म पानी से धो लें।- 1 चम्मच शहद में 15 बूंदे ऑरेंज जूस की मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच रोज वॉटर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो दें।




  • ऑइली स्किन के लिए मास्क
    - 1 चम्मच शहद को अंडे के सफेद भाग में मिला लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट सूखने के बाद हल्के गर्म पानी से फेस धो लें।- 2 चम्मच पपीता मैश कर उसमें 10 बूंद नींबू के रस की लें। इसे 20 मिनट ऐसे ही लगा रहने दें और फिर अच्छी तरह धो लें।- किसी भी फ्रूट (ऑरेंज, स्वीट लाइम, वॉटरमेलन, पपीता) का जूस निकाल लें। इसे चेहरे पर थिक मास्क की तरह लगाएं। यह मास्क स्किन को क्लीन करने के साथ ही पोर्स ओपन करने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखता है। यही नहीं, यह चेहरे की टेंशन को भी खत्म कर देता है।




  • कैरट फेशल मास्क
    सीजन गाजर का है, तो क्यों न इस समय आप इसे चेहरे की ब्यूटी को निखारने के लिए भी यूज करें। 2-3 गाजर को पकाकर मैश कर लें और इसमें शहद मिला दें। अच्छी तरह मिक्स करके इस पेस्ट को स्किन पर थोड़ी देर के लिए लगा लें और फिर ठंडे पानी से धो लें।




  • ग्लोइंग फेशल मास्क
    1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच मैश किया हुआ पपीता अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पैक को 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।




  • हनी फेशल मास्क
    शहद को एक बढि़या फेशल मास्क माना जाता है, इसलिए इसका यूज आप बेहिचक कर सकती हैं। एक साफ कपड़े को हल्के गर्म पानी में डुबोएं। इसे चेहरे पर रखें, जब तक यह हल्का ठंडा न हो जाए। इससे आपके फेस के पोर्स खुलेंगे और डेड स्किन आसानी से रिमूव होने लगेगी। इसके बाद शहद लगा लें। 15 से 30 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस पैक को हफ्ते में एक दिन लगाना अच्छा रहेगा।




  • ऑरेंज योगर्ट मास्क
    1 चम्मच प्लेन योगर्ट और एक चौथाई चम्मच संतरे का जूस लेकर दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब उंगलियों से चेहरे पर अप्लाई करें। यह पेस्ट आपको रिलैक्स व कूल कर देगा। पांच मिनट लगा रहने दें और फिर धो दें। दही से आपकी स्किन शाइनिंग होगी। वहीं ऑरेंज में मौजूद विटामिन सी भी फायदा पहुंचाएंगे।










टमाटर
टमाटर के अंदर ऐंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। टमाटर को बीच से काटकर उसे दोनों हाथ में लेकर चेहरे पर गोलाई में घुमाते हुए कुछ देर तक हलके हाथों से मलें। फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। साफ पानी से धोकर चेहरा सुखाएं और मॉइस्चराइजर लगाएं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...