Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

ये ट्रिक्स अपनाने के बाद न आएगी सफेदी, न झड़ेंगे आपके बाल


अगर आप यह सोचती हैं कि बालों को तेल से मसाज करने या स्टीम देने से बाल हेल्दी रहेंगे, तो आप गलत सोच रही हैं। दरअसल, बालों में कुछ भी लगाने का फायदा तभी होगा, जब आपकी डाइट अच्छी होगी।

ज्यादातर लोगों में बाल झड़ने का कारण तनाव होता है। ऐसे में मेडिटेशन आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। हार्मोनल बैलेंस को सही रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें। कोशिश करें कि सुबह उठकर आप मेडिटेशन करें। इससे हेयर लॉस के साथ शरीर की और भी परेशानियों से आप बाहर निकल आएंगे। साथ ही प्रॉपर डाइट लेना भी बेहद जरूरी है।



बाल गिर रहे हैं, तो...
-शरीर में आयरन की कमी होने से बाल टूटते-झड़ते हैं, साथ ही आपके बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। बाल शाइनिंग करें, इसके लिए ब्रोकली, गोभी और हरी सलाद का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

-नारियल पानी आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद है। रोजाना खाली पेट नारियल पानी पीने से आपके बाल स्ट्रांग बनेंगे और इनके टूटने-झड़ने की समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।

-हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और हाई प्रोटीन युक्त आहार जैसे दालें, अंडा, स्प्राउट्स और विटामिन-सी युक्त फ्रूट्स का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। इनके सेवन से आपके बाल अंदरूनी रुप से स्ट्रांग बनेंगे।

-जैतून, नारियल या कनोला का तेल लेकर उसे गर्म कर लें। बालों की जड़ों में इससे मसाज करें। लगभग एक घंटे तक बालों में तेल लगा रहने दीजिए इसके बाद शैंपू से धो लें।

-एक कप गर्म पानी में ग्रीन टी के दो बैग डालकर इसे मिला लें। इसके बाद इसे बालों की जड़ों में लगाएं और एक घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद धो लें। ग्रीन टी में ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो बालों को गिरने से रोकते हैं और बालों के बढ़ने में सहायक होते हैं।

-हफ्ते में एक दिन हेड मसाज लेने से बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। इससे बाल स्ट्रॉग होते हैं और तनाव में कमी आती है। यही नहीं, यह बालों को स्ट्रेंथ भी देता है।

-लहसुन के जूस, प्याज या अदरक के जूस की मालिश करने से भी आपकाे खासा फायदा मिलेगा। रात में सोते समय इसे सिर में लगा लें और सुबह धो लें। इससे आपके बालों की जड़ें मजबूत होंगी और बाल गिरने की समस्या कम हो जाएगी।

अगर जल्दी होने लगे हैं सफेद
-अगर आपके बाल बहुत जल्दी सफेद होने लगे हैं, तो आपके लिए आंवला और गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद रहेगा। आंवला, गुड़हल और तिल का पेस्ट बना लें। इसमें नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करने से फायदा होगा।

-प्याज के कुछ टुकड़ों को अच्छी तरह मिक्सर में पीस लें। इसके बाद उसे निचोड़कर, उसके रस से स्कैल्प पर मसाज कीजिए। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से फायदा होगा।

-मेंहदी और मेथी को मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इसके बाद उसमें कुछ मात्रा में बटर मिल्क और नारियल का तेल मिला लीजिए। इस मिक्सचर से मसाज करना बहुत फायदेमंद रहेगा।

-बालों में नियमित रूप से तेल लगाना बहुत जरूरी है। नारियल तेल और बादाम के तेल को मिलाकर लगाने से बहुत फायदा होता है।

-बालों की अच्छी हेल्थ के लिए आपके शरीर में गुड फैट का होना जरूरी है। ऐसे में ओमेगा-3 युक्त आहार अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ऐवोकाडो, सीताफल और अखरोट में ओमेगा -3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा ओमेगा 3 युक्त हेयर ऑयल भी आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद है। हफ्ते में 2 बार ओमेगा 3 युक्त हेयर ऑयल से बालों की मसाज जरुर करें।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...