बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
रसोई में कभी न कभी सीजनिंग सॉल्ट का जिक्र जरूर हुआ होगा। सीजनिंग अंग्रेजी शब्द है। किसी भोजन को सिजंड करने का अर्थ है कि उसका स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें अलग से कुछ मिलाना। ये नमक, सूखी हर्ब्स (तुलसी, ऑरिगैनो, थाईम आदि), सूखे व पिसे मिर्च-मसाले या नींबू का रस आदि कुछ भी हो सकता है। भोजन में स्वाद बढ़ाने का ये तरीका विदेशी है लेकिन भारतीय व्यंजनों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐसे तैयार करें नमक
एक बड़े बोल में 2 बड़े चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच पिसी काली मिर्च, आधा छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स या लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच अदरक पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच प्याज़ का पाउडर और 1 छोटा चम्मच मिक्स हर्ब्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। सीजनिंग नमक तैयार है। इसे हवा बंद डिब्बे में बंद करके स्टोर कर सकते हैं।
- इसे ब्रेड-मक्खन, सलाद, गोलगप्पे, चाट, सूप, पास्ता, चटनी या किसी सब्जी आदि के ऊपर डाल सकते हैं। अमूमन लोग भोजन बनाते वक्त चखते नहीं हैं। इससे कई बार स्वाद ऊपर-नीचे हो जाता है। ऊपर से सीजनिंग नमक डालकर स्वाद संतुलित कर सकते हैं। इसे भोजन पकाते वक्त और बाद में, दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए सीजनिंग नमक में हर्ब्स का इस्तेमाल नहीं करें। दो अलग-अलग सीजनिंग नमक बना सकते हैं, एक भोजन पकाते वक्त डालने के लिए और दूसरा ऊपर से डालने के लिए।
Comments
Post a Comment