Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

भारतीय मजदूर संघ लखनऊ द्वारा 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया

भारतीय मजदूर संघ लखनऊ जिला इकाई द्वारा श्रमिक हितों से संबंधित ज्वलत मागी एवं संगठन के 21वे अखिल भारतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन (6, 7, 8 फरवरी 2026, पुरी उड़ीसा) में सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों के समर्थन में एक विशाल धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने श्रमिको, कर्मचारियों, स्कीम वर्करों एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों की समस्याओं पर गभीर चितन किया था तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों का ध्यान आकर्षित करने हेतु 25 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का निर्णय लिया गया था। उसी क्रम में लखनऊ में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


प्रात 10:30 बजे BSNL प्रधान महाप्रबंधक कार्यालय पर विभिन्न विभागों एवं संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभा के पश्चात सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शांतिपूर्वक, अनुशासित ढंग से नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुँचे।


वहाँ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मनसुख मंडाविया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रेषित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को भी कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन में सभी सेक्टरों के श्रमिकों पर बिना किसी छूट के श्रम कानून लागू करने, इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020 एवं ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वकिंग कडीशन कोड 2020 में श्रमिक हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, त्रिपक्षीय तंत्र को सुदृढ़ करने एवं इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस की शीघ्र बैठक बुलाने, EPS-95 के अतर्गत न्यूनतम पेशन ₹1000 से बढ़ाकर 7500 महगाई राहत सहित लागू करने, EPF की वेतन सीमा ₹15000 से बढ़ाकर ₹30000 करने, ESIC की सीमा ₹21000 से बढ़ाकर ₹42000 करने, बोनस भुगतान अधिनियम की पात्रता एवं गणना सीमा बढ़ाने, स्कीम वर्कर एवं ठेका श्रमिकों को संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16 एवं 21 की भावना के अनुरूप स्थायी करने तथा आम भर्ती पर लगी रोक हटाकर सुरक्षित एवं गारंटीड रोजगार उपलब्ध कराने जैसी प्रमुख मागे सम्मिलित रही।


प्रदेश स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते हुए आशा एवं आशा सगीनी बहनों को सरकारी कर्मचारी घोषित कर मानदेय देने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृ‌द्धि, एनएचएम संविदा कर्मियों को बीमा लाभ लागू करने, वेतन विसंगतियाँ दूर करने, स्थानांतरण के भय एवं शोषण पर रोक लगाने, 108/102 एबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली संविदा/आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियमावली बनाने, सफाई कर्मचारियों को ₹18000 वेतन एवं नियमितीकरण, मिड-डे मील कर्मचारियों का मानदेय ₹10000 करने, पुरानी पेंशन बहाली, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने सहित सभी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।


कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम जी, प्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास जी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला महामंत्री कीर्तिवर्धन सिंह सहित विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रोडवेज संगठन से राकेश बाली एवं मोहम्मद नसीम, एनएचएम से योगेश उपाध्याय, संजय एव से मनमोहनदास, शीताशु कुमार एवं प्रभाकर अवस्थी, NOBO से राना केशव शरण, प्रतीक बसाए अक्षय BSNL संगठन से कासिम अली, हरिकेश ओझा, शशिकांत श्रीवास्तव, अजय सिंह एवं शंकर से मिथिलेश शुक्ला, सतीश यादव एवं नरेश गुप्ता, LIC संगठन से सोमेंद्र श्रीवास्तव एवं चंद्रशेखर, नगर निगम संगठन से विकास गौड़ एवं राकेश लक्छा, जलकल लखनऊ संगठन से रूपेंद्र पाडेय, MES संगठन से मनीष शर्मा एवं लखनऊ विश्ववि‌द्यालय संगठन से रिंकू राय सहित विभिन्न सम्बद्ध संगठनों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सभा को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मजदूर वर्ग महंगाई, अस्थायीकरण, वेतन विसंगतियों, सामाजिक सुरक्षा के अभाव और रोजगार की अनिश्चितता से जूझ रहा है। भारतीय मजदूर संघ का यह कार्यक्रम किसी टकराव का प्रतीक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व की मांग का सशक्त, शांतिपूर्ण और संगठित प्रयास है एवं यह विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एव राज्य सरकार श्रमिक हितों को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक निर्णय लेंगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि शीघ समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संगठन व्यापक एवं चरणबद्ध आदोलन के लिए बाध्य होगा।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...