Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

बाल्मीकि विकास सेवा संस्थान के तत्वाधान में समाज सेविका मुन्नी देवी बाल्मीकि जयन्ती एवं विद्यालय का वार्षिक उत्सव आयोजित हुआ

 

लखनऊ , बाल्मीकि विकास सेवा संस्थान के तत्वाधान में समाज सेविका मुन्नी देवी बाल्मीकि जयन्ती एवं विद्यालय का वार्षिक उत्सव अन्र्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ में मुन्नी देवी बाल्मीकि के चित्र पर मुन्नी देवी बाल्मीकि जी के प्रपौत्रों यथार्थ राज घावरी, अरनिक घावरी, अनिका, शैलेन्द्र घावरी, अंकित घावरी द्वारा माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नरेश बाल्मीकि, चेयरमैन द्वारा अपने संबोधन में कहा कि बाल्मीकि समाज व सर्वसमाज से अपील है कि एक समय का भोजन छोड़कर बच्चो को शिक्षा प्रति के जागरूक करें और तकनीकी शिक्षा का ज्ञान अवश्य दे तथा भाईचारा बनाकर समाज को आगे बढ़ायें। अविनाश भारती द्वारा अपने संबोधन में बिना ज्ञान के लड़ने जाये तो हार निश्चित है अतः शिक्षा बहुत ही जरूरी है। रवि कंचन द्वारा बताया गया कि मातृ शक्ति एवं युवा शक्ति को प्रणाम करती जो लोहा आग में तपता है वहीं बनता है। जो मेहनत करता है वहीं तरक्की करता है। लड़कियों की 12वीं की शिक्षा के उपरान्त भी शिक्षा जरूरी है। हुसनैरा जी ने कहा कि मुन्नी देवी बाल्मीकि के जीवन के संघर्ष ने आज की नारी के संघर्ष को प्रेरित किया और शिक्षा पर जोर दिया। नारी नर से कम नहीं है। वक्त की कद्र करों तथा शिक्षित बनो। चौधरी सलमान कादिर ने कहा कि मुन्नी देवी बाल्मीकि जी अशिक्षित होते हुए भी लोगों को शिक्षित होने के लिए सभी वर्गों को प्रेरित किया। बृजेश चौधरी ने वार्षिक उत्सव में आये सभी लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि मुन्नी देवी बाल्मीकि जी से मुझे शिक्षा मिली। बाबा साहेब की बात करते हुए कहा कि शिक्षित हो संगठित हो। माता जी के संघर्ष को याद करते हुए नगर निगम लखनऊ द्वारा पार्क, उनके नाम से मार्ग, चौराहा व प्रतिमा की स्थापना कराई है। कमल वाल्मीकि द्वारा अपने संबोधन में शिक्षा को महत्व देते हुए कहा कि माता जी प्रयासों एवं सफलता का उल्लेख करते हुए अपने बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। एक वक्त भोजन छोड़कर शिक्षा को प्राथमिकता देना अनिवार्य बताया।



विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना, शिखा, वैभवी, पूजा, निधि, दीप्ती, अंशिका, राशि द्वारा प्रस्तुत की गई। स्वागत गीत पलक, शालिनी ने प्रस्तुत किया। आस्था, अमृत, गौरी, ईशान, तेजप्रताप, अनामिका, मीनाक्षी द्वारा गदर फिल्म प्रसिद्ध गीत मैं निकला गड्डी लेकर गीत पर प्रस्तुति दी। विद्यालय के बच्चों द्वारा नाटक, कविता, गीत, नृत्य आदि से कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया।

उक्त कार्यक्रम में श्री राम कुमार बागी, प्रवीण घावरी, शैलेन्द्र घावरी, आशीष घावरी, महेन्द्र प्रताप सिंह, (संजू) नन्दू बाल्मीकि, कृष्ण लाल, बिन्दा प्रसाद, चौधरी वीर सिंह, कामती बाल्मीकि, मीना देवी, नीलू रावत, तथा विद्यालय के प्रबन्धक प्रदीप कुमार गौड़, वंदना श्रीवास्तव, लता जोशी, ज्योति जोशी, गीता तिवारी, तुलिका, नाहिद, अर्सी, आंचल, सौरभ, सुनील आदि लोग ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...