Skip to main content

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

बनिजय एशिया के ‘द 50’ को स्ट्रैटेजी, ड्रामा, सर्वाइवल और टीम स्पिरिट का फुल डोज़ बनाता है खास



रियलिटी शोज़ की दुनिया में बड़ा नाम बन चुका बनिजय एशिया एक बार फिर कुछ बिल्कुल अलग लेकर आया है। जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा द 50 न सिर्फ़ भीड़ से अलग है, बल्कि टीवी एंटरटेनमेंट को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए तैयार है। ‘द किंग ऑफ रियलिटी शोज़’ कहे जाने लायक यह शो बोल्ड है, ब्रूटल है और पूरी तरह दमदार है। द 50 हाल के सालों में आए सबसे इनोवेटिव नॉन-फिक्शन फॉर्मैट्स में से एक बनकर उभरा है, जो यह दिखाता है कि कैप्टिव टीवी एंटरटेनमेंट क्या-क्या कर सकता है। पारंपरिक रियलिटी शोज़ से बिल्कुल अलग खड़ा यह शो कई वजहों से खास है, आइए जानते हैं बनिजय एशिया के द 50 को पसंद करने की 5 बड़ी वजहें।


एक सच्चा मास एंटरटेनर

इसमें सब कुछ है भारत के सबसे बड़े एंटरटेनर्स, जो अपने फैन्स के लिए जीतने उतरते हैं। यह शो पूरी तरह मास मसाला एंटरटेनर है, जहां एलायंस और गेम स्ट्रैटेजी अहम भूमिका निभाते हैं और टीम स्पिरिट इसकी जान है। हाई-इंटेंसिटी ड्रामा, सेलेब्रिटीज़ का साथ मिलकर गेम्स जीतना, जो सिर्फ ताकत, लीडरशिप और स्किल्स ही नहीं बल्कि सर्वाइवल स्ट्रैटेजी को भी चुनौती देते हैं और ये सब अपने फैन्स के लिए!


सेलेब्रिटीज़ और गेम की असली स्पिरिट

जिन्हें अब तक आक्रामक और टकराव वाले अंदाज़ में देखा गया है, वही यहां खुलकर एन्जॉय करते हुए, टीम के साथ मिलकर खेलते और एक-दूसरे के लिए खड़े नज़र आते हैं और यही है द 50 की असली जान।


फैन्स भी हैं गेम का हिस्सा

भारत के किसी भी रियलिटी शो से अलग, द 50 में सिर्फ कंटेस्टेंट ही नहीं जीतते, उनके फैन्स भी इनाम पाते हैं। इससे पावर सिर्फ घर के अंदर नहीं रहती, बल्कि ऑडियंस तक पहुंचती है और एंगेजमेंट सिर्फ वोटिंग तक सीमित नहीं रहता।


द लायन: एक रहस्यमयी ताकत

शो में द लायन की मौजूदगी इसे और अलग बनाती है। बिना चेहरा, सिर्फ आवाज़ और पूरी पावर जिसमें ना कोई होस्ट, ना मेंटर है। उसकी हर अनाउंसमेंट कंटेस्टेंट्स पर दबाव बनाती है और हर फैसले में अनिश्चितता जोड़ देती है।

ना पब्लिक वोटिंग, ना कम्फर्ट ज़ोन

यहां ना पब्लिक वोटिंग है, ना किसी तरह की सेफ्टी की गारंटी और ना ही लंबे समय तक चलने वाले एलायंस। हर दिन सिर्फ सर्वाइवल का है, जहां कंटेस्टेंट्स को बार-बार अपने रिश्ते और स्ट्रैटेजी पर दोबारा सोचना पड़ता है।


स्केल के साथ सब्स्टेंस

50 दिनों तक 50 सेलेब्रिटीज़ को संभालना सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है। इससे उलझने बढ़ती है, एलायंस बनते-टूटते हैं और टकराव तेज़ हो जाते हैं। इतना बड़ा स्केल अपने-आप कई पावर सेंटर्स खड़े कर देता है, जो इस गेम को छोटे फॉर्मैट वाले शोज़ से कहीं ज्यादा लेयर्ड बना देता है। 


स्ट्रैटेजी से निकला ड्रामा, बनावटी नहीं

यहां झगड़े जबरदस्ती नहीं कराए जाते और ना ही स्क्रिप्टेड टकराव होते हैं। हाई-स्टेक फैसले, सही-गलत के बीच की जद्दोजहद और बदलती वफादारियां खुद ही टेंशन पैदा करती हैं, जिससे ड्रामा नेचुरल लगता है और ज्यादा रियल बनता है।

Comments

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...