Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

बैंक ऑफ इंडिया ने समस्त बैंकों के ग्राहकों के लिए मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया

 


 मुख्यमंत्री के निर्देश एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति उ. प्र. के तत्वावधान में लखनऊ जनपद के अग्रणी बैंक के रूप में बैंक ऑफ इंडिया ने दिनांक 20.02.2026 को समस्त बैंकों के ग्राहकों के लिए मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन लखनऊ में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विशाख जी. जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं सम्मानित ग्राहकों का स्वागत किया। उन्होंने सरकारी और अन्य बैंकिंग योजनाओं के तहत बैंकों द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न ऋण सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बैंकों से संबंधित योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना था। इसमें जनपद के सरकारी, प्राइवेट एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक को मिलकर कुल 18 बैंकों ने भाग लिया। इसमें पीएमएफ़ई, पीएमईजीपी, पीएम मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, सीएम युवा योजना आदि योजनाओं से लाभान्वित होने वाले ग्राहकों ने भाग लिया। इस क्रेडिट कैंप में सीकेवाईसी के अद्यतन और आरएसईटीआई प्रशिक्षुओं द्वारा बनाए गए उत्पादों के प्रदर्शन के लिए स्टॉल भी लगाए गए थे।



विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से लखनऊ जिले के सभी बैंकों ने मिलकर 01 जनवरी 2026 से अब तक कुल 4589 करोड़ रुपए के ऋण संवितरित किए हैं। जिसमें से इस मेगा क्रेडिट कैंप में लखनऊ जनपद के जिलाधिकारी श्री विशाख जी. ने 170 ग्राहकों को 467 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किए। अपने संबोधन में श्री विशाख जी. ने प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजना, मुख्यमंत्री युवा योजना के लाभार्थियों को बधाई दी। साथ ही प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई), स्टैंड अप इंडिया और पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) सहित विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू करने के लिए बैंकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने बैंकिंग सुविधाओं से वंचित लोगों को बैंक से जोड़ने की बात की। उन्होंने बैंकों से युवाओं को स्वरोजगार के लिए आसान प्रक्रिया के तहत ऋण प्रदान करने को कहा।



क्रेडिट कैंप में श्री अजय जैन, मुख्य विकास अधिकारी, श्री सर्वेश्वर शुक्ला, संयुक्त आयुक्त (उद्योग) एवं नोडल अधिकारी सीएम युवा योजना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। एफ़जीएमओ लखनऊ के उपमहाप्रबंधक श्री श्रीचंद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। मेगा क्रेडिट कैंप में 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर उप आंचलिक प्रबन्धक श्री अनवर जमाल, उप आंचलिक प्रबन्धक (वसूली) श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, लखनऊ जिले के अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मनीष पाठक सहित सभी बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं के जिला समन्वयक, प्रतिनिधि तथा ग्राहक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...