राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...
आगरा में युवा संसद में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , कांग्रेस के युवाओं के घोषणापत्र भर्ती विधान पर की जाएगी चर्चा
लखनऊ। चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन आने के बाद विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘‘भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र’’ को लेकर युवाओं के बीच जागरूकता के लिए युवा संसद (टाउन हॉल मीटिंग) का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में 28 जनवरी को आगरा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल युवा संसद में शामिल होंगे और युवाओं से संवाद करेंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग में संयोजक प्रिंट मीडिया और प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि युवा संसद में विभिन्न जिलों में युवाओं के साथ भर्ती विधान को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही युवा संसद में युवाओं को कांग्रेस पार्टी के नेता/पदाधिकारी प्रतिज्ञा पत्र, भर्ती विधान समेत अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल युवा संसद में शामिल होंगे। साथ ही आगरा जिले में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील भी करेंगे। इसके साथ ही वह प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में आगरा मंडल के युवाओं से संवाद किया जाएगा और उन्हें भर्ती विधान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Comments
Post a Comment