Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

13वें इंडिया जीनियस अवॉर्ड समारोह में प्रतिभाओं का भव्य सम्मान

शिक्षा, प्रतिभा और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उ‌द्देश्य से 13वां इंडिया जीनियस अवॉर्ड समारोह 2026 रविवार को होली पब्लिक स्कूल सभागार, वृंदावन कॉलोनी, शहीद पथ, लखनऊ में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 800 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 100 से अधिक प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभकार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीरज सिंह, श्रीमती अपर्णा यादव एवं श्री आनंद द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री हरिश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश; लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक गुप्ता, भारतीय सेना; श्री राहुल सेन सक्सेना, समाजसेवी; डॉ. गोविंद जायसवाल, दंत चिकित्सक, लखनऊः एवं श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी, महाप्रबंधक, राष्ट्रीय स्वरूप, उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।


अर्णव शर्मा और आ‌द्या साहा बने 'इंडिया जीनियस'


समारोह का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस के अर्णव शर्मा और सुदिति ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी की आ‌द्या साहा का 'इंडिया जीनियस' के रूप में सम्मानित होना रहा। आया साहा ने इस उपलब्धि के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वह इंडिया जीनियस अवॉर्ड के 13 वर्षों के इतिहास में अब तक की सबसे कम उम्र की 'इंडिया जीनियस' बनी हैं। कक्षा 3 की छात्रा आदया की इस उपलब्धि ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों को गौरवान्वित किया।


अर्णव शर्मा ने भी अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर 'इंडिया जीनियस' का खिताब हासिल किया।25 विद्यार्थियों को साइकिल और 12 को टैबलेट


समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वि‌द्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। 25 विद्यार्थियों को साइकिल तथा 12 विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त विजेता वि‌द्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षा जगत की हस्तियों का सम्मान

कार्यक्रम में विद्यालयों के उत्कृष्ट नेतृत्व, शिक्षण, प्रशासन, समन्वय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में


योगदान देने वाले अनेक प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, प्रबंधकों एवं समन्वयकों को राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर के विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए।


इस अवसर पर श्रीमती जतिंदर वालिया, प्रबंध निदेशक, अवध कॉलेजिएट, लखनऊ को राष्ट्रीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रशासन सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।


अतिथियों ने प्रतिभाओं को किया प्रोत्साहित


डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी क्षमता दिखाने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं।


श्रीमती अपर्णा यादव ने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा और मेहनत को सम्मानित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने लगातार 13 वर्षों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने के लिए इंडिया जीनियस अवॉर्ड की सराहना की।


श्री आनंद ‌द्विवेदी ने कहा कि यह समारोह प्रतिभा, शिक्षा और युवा शक्ति का शानदार संगम है। विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करना उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


13 वर्षों से प्रतिभाओं को मिल रहा मंच


इंडिया जीनियस अवॉर्ड ओलंपियाड 2026 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि देश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।


उन्होंने कहा कि 13 वर्षों की इस गौरवपूर्ण यात्रा में हजारों विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिला है। भविष्य में इस अभियान को और व्यापक स्तर तक ले जाने का प्रयास जारी रहेगा।


समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यालय प्रतिनिधियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम का समापन सभी विजेता विद्यार्थियों एवं सम्मानित अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...