लखनऊ। उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर 20 सितंबर 2026 को 1090 चौराहे से माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के आवास तक शांतिपूर्ण रैली / प्रदर्शन का ऐलान किया है।
संघ का कहना है कि केन्द्र सरकार द्वारा 2014 में निर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र के आधार पर वे पिछले 03 वर्षों से लगातार प्रदेश सरकार से "नियमितीकरण" की मांग कर रहे हैं। 20 बार स्वास्थ्य मंत्री जी से मुलाकात कर सकारात्मक आश्वासन मिला है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी 02 बार आश्वासन प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी संबंधित अधिकारियों से अनेकों बार अवगत कराया जा चुका है। प्रदेश के 200 से अधिक गांधीवादी गंगा मां सांसद द्वारा भी एड्स नियंत्रण कर्मचारियों के संबंध में पूर्ण संस्तुति के साथ स्वास्थ्य मंत्री जी और मुख्यमंत्री जी को पत्र भी अग्रसारित किया गया है। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
संघ की 10 प्रमुख मांगे
1. केन्द्र सरकार के अनापत्ति प्रमाण पत्र और दिनांक 19 फरवरी 2026 को सभापति विधान परिषद की सहमति के अनुपालन में नियमितीकरण किया जाना।
2. नियमितीकरण न होने तक "जॉब की सुरक्षा / ऑटो रिन्यूअल"।
3. विगत 03 वर्ष से लंबित 20 प्रतिशत अतिरिक्त मासिक पारिश्रमिक की पत्रावली का निस्तारण।
4. एनएचएम की भांति 30 लाख ग्रुप टर्म इंश्योरेंस का लाभ।
5. विगत 03 वर्षों के दौरान निकाले गए सभी कर्मचारियों का पुनः समायोजन और सभी कोर्ट केस को वाद करवाया जाना।
6. 10 वर्ष पूरे कर चुके समस्त कर्मियों को नियमित भर्तियों में अतिरिक्त अंक और आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट।
7. प्रदेश स्तर पर म्यूच्यूअल स्थानांतरण लागू किया जाये।
8. परिजन / निदेशक महोदय की सहमति के बाद ही किसी कर्मचारी की ड्यूटी उसके कार्यस्थल से अथवा अन्य किसी कार्यक्रम में लगाई जाये, बिना अनुमति दण्ड का प्रावधान किया जाये।
9. एचआईवी / एड्स से पीड़ित समस्त सेवाग्राही को लास्ट 5 फोटो अप बने के लिये ओपीडी की निरंतरता बनाये रखने के लिये एवं समाज एचआईवी प्रचार को नियंत्रित रखने के लिये बिहार एवं दिल्ली राज्य की भांति मासिक पेंशन का प्रावधान।
10. सायंकाल 04 बजे के बाद No virtual Meeting, No reporting, No calling का आदेश निर्गत किया जाये।
संघ ने कहा है कि इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में कर्मचारी लखनऊ में उपस्थित होंगे और मांगें पूरी न होने तक लखनऊ में डटे रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र कुमार, सिद्धेश्वर पाण्डेय, रत्नेश त्रिपाठी, अरविन्द मिश्रा, राजेश मिश्र मुख्य सलाहकार, पूजा चौहान सहित समस्त जनपद कार्यकारिणी की मौजूदगी में रैली सम्पन्न होगी।


Comments
Post a Comment