Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न



  • 50 से अधिक पदाधिकारियों ने किया प्रतिभाग 

  • संयुक्त परिषद के मांग पत्र पर हुई चर्चा 

  • सरकार को अक्टूबर तक का दिया गया समय

  •  नवंबर से शुरू होगा आंदोलन 
  • 20 नवंबर को जनपद स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन 

  • 16 दिसंबर को मंडल आयुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा 

  • 20 जनवरी को होगा विधानसभा पर प्रदर्शन 


लखनऊ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की नव गठित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी की अध्यक्षता मे संयुक्त परिषद के कार्यालय इंदिरा नगर लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय प्राप्त किया गया तथा संयुक्त परिषद के मांग पत्र की समीक्षा की गई। बैठक में जनपद गोरखपुर, सोनभद्र,जौनपुर, रायबरेली, आगरा, सुल्तानपुर, फतेहपुर, बाराबंकी, लखनऊ, लखीमपुर ,इटावा, अलीगढ़ ,कानपुर जनपदों के पदाधिकारी एवं केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के 50 से भी अधिक पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया की सरकार राज्य कर्मचारियों की समस्याओं पर उदासीन है। लगातार अनुरोध के बावजूद भी मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव कार्मिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ वार्ता नहीं हो रही है, जिसके कारण कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं ।कर्मचारियों के सामने ज्वलंत समस्या कर्मयोगी पोर्टल की है, जिसमें सभी कर्मचारियों को अपना डाटा पोर्टल पर अपलोड करना होता है। चतुर्थ श्रेणी वर्ग के ज्यादातर कर्मचारी कम पढ़े लिखे हैं तथा कंप्यूटर का ज्ञान नहीं रखते हैं ।उनके लिए कर्मयोगी योजना एक समस्या है। उनको पोर्टल पर अपना विवरण भरवाने के लिए साइबर कैफे की शरण लेनी पड़ती है, जहां पर उन्हें₹500 डाटा अपलोड करने के लिए देने पड़ते हैं। इसके अलावा अपने कार्य स्थान से शहर आने जाने का खर्च अलग होता है तथा एक दिन की छुट्टी भी बर्बाद होती है। सरकार कर्मचारियों की इस समस्या का समाधान नहीं कर रही है। 2001 के बाद नियुक्त संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की नियमावली बनाए जाने पर भी कार्मिक विभाग नकारात्मक रवैया के साथ काम कर रहा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के दबाव में कुछ विभागों की वेतन विसंगतियों पर वेतन समिति 2016 की संस्तुतियों के क्रम में मुख्य सचिव समिति ने निर्णय किया है, लेकिन अभी भी कई विभागों के विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियां लंबित हैं। प्रदेश में विभिन्न विभागों में लाखों पद रिक्त पड़े हुए हैं जिन पर नियुक्ति न होने के कारण मौजूदा कार्यरत कर्मचारियों पर कार्य का दबाव बढ़ गया है। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार की उपेक्षा के कारण अब आंदोलन ही विकल्प है। उन्होंने कहा है कि 31 अक्टूबर तक मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वार्ता के माध्यम से संयुक्त परिषद की मांगों का समाधान कराए जाने का अनुरोध किया जाएगा। यदि समाधान नहीं हुआ तो 20 नवंबर को जनपद स्तर पर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर को मंडल आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन होगा तथा 20 जनवरी को लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन होगा जिसमें प्रदेश के विभिन्न विभागों के 1 लाख से अधिक कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। 


आज की कार्यकारिणी की बैठक को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ चौरसिया, महामंत्री अरुणा शुक्ला, उपाध्यक्ष शिवाकांत द्विवेदी ,हर्ष कुमार सिंह ,राज बहादुर गौतम, अखिलेश सिंह,कोषाध्यक्ष नितिन गोस्वामी, मंडल मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, सहदेव सचान, शंकर प्रताप सिंह, जनपद शाखा गोरखपुर के अध्यक्ष अमरनाथ यादव, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ,रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष डी के त्रिपाठी, महामंत्री डी के उपाध्यक्ष, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आंदोलन का समर्थन किया। बैठक में अमरनाथ यादव एवं हर्ष कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया तथा

 जनपद शाखा सोनभद्र एवं जनपद शाखा बागपत का पुनर्गठन करते हुए 

 नागेंद्र वर्मा एवं सुहासिनी तिवारी को सोनभद्र एवं बागपत का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...