ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...
लखनऊ। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि भगवान के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक स्थित वाल्मीकि प्रतिमा पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
आयोजन एम. लाल वाल्मीकि बीजेपी सदस्य एवं AK Solar Systems के डायरेक्टर नीरज वाल्मीकि द्वारा किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों को वेज बिरयानी एवं जल का वितरण किया गया।
इसअवसर पर आयोजकों ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आदि कवि, रामायण के रचयिता, भगवान महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दिखाए सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलकर हम सब समाज में समानता और सद्भावना स्थापित करें।"
इस अवसर पर सुनील चौधरी वाल्मीकि रंजन कोतवाल वाल्मीकि , महेंद्र चौधरी वाल्मीकि नरेंद्र चौधरी वाल्मीकि, विशाल गवरी वाल्मीकि अयान वाल्मीकि दर्श चौधरी वाल्मीकि , विनय मुकेश एवं परिवार के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment