Skip to main content

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

10 हजार से अधिक किसान का महासंगम, अन्नदाताओं के हितों की आवाज मजबूत करेंगे डॉ. राजेश्वर सिंह

 

— किसान परिवारों की शिक्षा-सुरक्षा, कृषि में निवेश और युवाओं के कौशल विकास पर जोर

— प्रत्येक दो माह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान संगठनों की समीक्षा बैठक के लिए मुख्यमंत्री जी से करेंगे आग्रह


लखनऊ। डिफेंस एक्सपो परिसर में भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा आयोजित विशाल किसान महापंचायत में प्रदेशभर से 10,000 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किसान हितों से जुड़े मुद्दों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने, किसान परिवारों की अगली पीढ़ी को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा कृषि को आधुनिक तकनीक और निवेश से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन और शासन के बीच नियमित संवाद की आवश्यकता भी रेखांकित की।


10,000 से अधिक किसानों का महासंगम 


डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारतीय किसान क्रांति यूनियन की संगठनात्मक सक्रियता और किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसानों का एक मंच पर एकत्र होना उनकी एकजुटता और जागरूकता का परिचायक है। किसान संगठनों की भूमिका केवल समस्याएँ उठाने तक सीमित नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए निरंतर संवाद और प्रभावी पैरवी करना भी है। उन्होंने किसान प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को संबंधित विभागों और शासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

किसान परिवारों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

विधायक ने किसानों को देश की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि का आधार बताते हुए कहा कि उनके परिश्रम का सम्मान उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के अवसर सुनिश्चित करके किया जाना चाहिए। उन्होंने छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए पेंशन और ऋण व्यवस्था को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही किसान परिवारों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति, साइकिल और लैपटॉप जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के विषय को शासन के समक्ष उठाने की बात कही। डॉ. सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर में अब तक 2,000 मेधावी विद्यार्थियों को जाति और धर्म से परे साइकिल एवं लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया है।

कृषि को आधुनिकता और निवेश से जोड़ने का संकल्प

डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रत्येक जिले में किसान परिवारों के युवाओं के लिए कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर, डिजिटल तकनीक, बाजार प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग और कृषि आधारित उद्योगों का प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए रास्ते खोल सकता है। कृषि क्षेत्र में एग्रीटेक कंपनियों, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और कृषि आधारित स्टार्टअप्स के निवेश को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता भी बताई, ताकि किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और मूल्य संवर्धन के अवसर मिल सकें।


तकनीकी कौशल और रोजगारपरक प्रशिक्षण से आएगी बदलाव की क्रांति


डॉ. राजेश्वर सिंह ने महापंचायत में बोलते हुए कहा कि तकनीकी कौशल ग्रामीण युवाओं को बदलती अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


गन्ना मूल्य भुगतान पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक ₹3 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान समयबद्ध तरीके से किया गया है। फसल क्षति के तकनीक आधारित आकलन, खाद-बीज की उपलब्धता और छुट्टा पशुओं से फसल सुरक्षा के लिए सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में गांव-गांव में पशु आश्रय स्थल बनाए गए हैं और उनके संचालन के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही, आलू उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएँ, उचित मूल्य और उनकी उपज के प्रभावी प्रबंधन के लिए भी व्यापक प्रयास किए गए हैं।


किसानों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह करेंगे कि प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर दो माह पर किसान संगठनों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। इन बैठकों में किसानों की समस्याओं, लंबित मामलों और विभागीय कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा हो, ताकि समाधान की दिशा में जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।


सम्मेलन में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्री ऋषि मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र यादव (बबलू), प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश द्विवेदी, महासचिव श्री नरेश यादव, राष्ट्रीय संयोजक श्री मोहन सिंह मोना, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश यादव, श्री उमेश गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने सम्मेलन में शामिल किसानों और संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए किसान हितों की रक्षा, कृषि विकास और किसान परिवारों की अगली पीढ़ी के सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।



Comments

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...