Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

धूमधाम से संपन्न हुआ सिटी कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव सी सी एस महोत्सव

 


लखनऊ, सार्वभौमिक भाईचारे और सभी प्राणियों के परस्पर सम्बन्ध के विचार को पोषित करता हुआ ध्येय "वसुधैव कुटुम्बकम" (सम्पूर्ण विश्व एक परिवार) का संदेश लेकर विद्यालय सिटी कान्वेन्ट स्कूल/सिटी कान्वेन्ट इण्टर कॉलेज (पारा एवं हंसखेड़ा शाखा) लखनऊ ने अपना वार्षिक उत्सव "सी सी एस महोत्सव मनाया। प्रत्येक छात्र/छात्रा की सहभागिता महोत्सव में अधिकतम रहे इसके लिए विद्यालय प्रबन्ध तंत्र ने महोत्सव को तीन पालियों में कराया जबकि तीन पाली में कार्यक्रम कराने से अतिरिक्त व्यय होता है लेकिन विद्यालय प्रबन्ध तंत्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है न कि अधिकाधिक धन अर्जन करना। "सी सी एस महोत्सव" में सभी छात्रों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया और सभी अभिभावकों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनन्द लिया और बच्चों का उत्साह वर्धन किया।



"सी. सी. एस. महोत्सव" में  मुख्य अतिथि समाजसेविका नम्रता पाठक, विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्षद आलमनगर वार्ड रेखा सिंह,नागेंद्र सिंह , शिवपाल सवारियां, राजीव कृष्ण त्रिपाठी,कुमार विनीत आई ए एस विशेष सचिव खेलकूद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से की गई जिसको अभिभावकों, मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं आये हुए



 गणमान्य व्यक्तियों ने खूब सराहना की और प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में सभी छात्रों (प्राइमरी से लेकर इण्टरमीडिएट) द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम मनमोहक एवं प्रेरणादायक रहे। स्कूल के अध्यक्ष अंकित उपाध्याय, कोऑर्डिनेटर प्रिया उपाध्याय, कोऑर्डिनेटर आस्था उपाध्याय, सिटी कॉन्वेंट स्कूल प्रधानाचार्य मुन्नी राय, प्रधानाचार्य मनीषा सिंह ने अपने सम्बोधन में सभी छात्र/छात्राओं को शुभकामनायें प्रदान की और विद्यालय को धन्यवाद दिया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा ही छात्रों में नैतिक एवं चारित्रिक गुणों का विकास किया जा सकता है जिसके लिए विद्यालय हमेशा प्रयासरत रहता है।




 विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के चेयरमैन अंकित उपाध्याय, प्रिया उपाध्याय, अस्था उपाध्याय एवं मुन्नी राय, मनीषा सिंह  प्रधानायार्या  ने कार्यक्रम में उपस्थिति सभी लोगों का धन्यवाद करते हुये छात्रओं के प्रदर्शन की सराहना की एवं अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि बच्चों के हित में सदैव प्रयासरत रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...