Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

प्रयागराज के युवा मरीज़ में 8 सेंटीमीटर के रेयर एओर्टिक टियर का मैक्स अस्पताल में ‘फ्रोज़न एलीफेंट ट्रंक’ सर्जरी से हुआ सफल इलाज



प्रयागराज,: मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, लखनऊ, के डॉक्टरों ने प्रयागराज के 27 वर्षीय युवक पर “फ्रोज़न एलीफेंट ट्रंक” प्रोसिजर का इस्तेमाल कर एक असाधारण और जटिल सर्जरी करी, जिसमे एसेन्डिंग एओर्टा और एओर्टिक आर्च का रिप्लेसमेंट, ब्रेन आर्टरी की डिब्रांचिंग की गई और डिसेन्डिंग थोरेसिक एओर्टा के लिए एओर्टिक-स्टेंटेड हाइब्रिड ग्राफ्ट लगाया गया। मरीज़ में लगभग 8 सेंटीमीटर की बड़ी एओर्टिक डिसेक्शन पाई गई थी, जो एओर्टिक रूट से लेकर एब्डॉमिनल एओर्टा तक फैली हुई थी। यदि इलाज न होता तो यह किसी भी समय फट सकती थी और तुरंत मृत्यु हो सकती थी।


डॉ. विजयंत देवे‍नराज, डायरेक्टर और हेड ऑफ डिपार्टमेंट, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस), मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, लखनऊ, के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने लगभग 7 घंटे चली इस मैराथन सर्जरी को अंजाम दिया। इसमें पूरे शरीर - दिल, दिमाग, किडनी, लिवर आदि का ब्लड सर्कुलेशन रोकना पड़ा। इस दौरान मरीज़ के शरीर का तापमान “डीप हाइपोथर्मिक टोटल सर्क्युलेटरी अरेस्ट” (DHCA) के ज़रिए 18 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा किया गया और फिर सर्जरी की गई।


मरीज़ आलोक, को लगभग पाँच महीने से सीने में दर्द और सांस फूलने की समस्या थी, जिसे उन्होंने ऐसिडिटी या सीने में जकड़न समझकर नज़रअंदाज़ कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर परिवार ने उन्हें मैक्स अस्पताल में दिखाया, जहाँ जांच और सीटी एओर्टोग्राम से यह खतरनाक एओर्टिक डिसेक्शन की कंडीशन सामने आई। डॉक्टरों ने यह भी आशंका जताई कि उन्हें मार्फन सिंड्रोम हो सकता है – यह एक जन्मजात कनेक्टिव टिशू डिसॉर्डर है, जिससे ऐसी वैसकुलर समस्या हो सकती हैं।


मामले की जानकारी देते हुए डॉ. विजयंत देवे‍नराज, ने कहा, “मरीज़ आलोक को महीनों से लक्षण थे, लेकिन उन्होंने इसे गैस या सीने की जकड़न समझा। जब सीने का तेज दर्द और सांस की गंभीर समस्या लगातार बनी रही, तो परिवार के लोग उन्हें विशेषज्ञ देखभाल के लिए मैक्स लेकर आए। उनकी कम उम्र के कारण यह एक असाधारण और कठिन मामला था। उनकी एओर्टिक रूट से लेकर एब्डॉमिनल एओर्टा तक एक 8 सेमी का डिसेक्शन पाया गया जो गुर्दे की धमनियों से ठीक पहले था, साथ ही दिमाग़, सीने और पेट के मुख्य अंगों को खून पहुंचाने वाली आर्टरीज़ को प्रभावित कर रहा था। हमने एक असामान्य और जटिल हाइब्रिड सर्जरी ‘फ्रोज़न एलीफेंट ट्रंक’ करने का तय किया। ये नाम इसके शेप की वजह से मिला है। इस सर्जरी में हमने ऐऑर्टा के जिस हिस्से में नुकसान पहुंचा था उसे रिप्लेस किया, एसेन्डिंग एओर्टा और एओर्टिक आर्च और ब्रेन आर्टरीज़ का पूरा रिप्लेसमेंट,और डिसेन्डिंग थोरेसिक एओर्टा में एओर्टिक-स्टेंटेड हाइब्रिड ग्राफ्ट लगाया और ये सब एक ही ऑपरेशन में किया गया।”


सर्जरी के बारे में आगे बताते हुए डॉ. देवे‍नराज, ने कहा, “दिल और मुख्य आर्टरीज़ पर सुरक्षित काम के लिए मरीज़ के शरीर को लगभग 18 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा किया गया और लगभग 35–40 मिनट तक पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन रोका गया। इस तकनीक से गंभीर एओर्टिक आर्च रोगों में सर्जरी की सहूलियत मिलती है। सर्जरी लगभग 7 घंटे चली। इसमें एसेन्डिंग एओर्टा का रिप्लेसमेंट और आर्च वेसल्स की डिब्रांचिंग और स्टेंटेड ग्राफ्टिंग की गई। साथ ही ब्रेन आर्टरीज़ को फिर से जोड़ा गया।


सर्जरी के बाद मरीज़ को आईसीयू में शिफ्ट किया गया और दो दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। इतने बड़े और जटिल ऑपरेशन के बावजूद ब्लड लॉस बहुत कम रहा और स्वस्थ होने की प्रक्रिया सरल रही। मरीज़ को सर्जरी के दस दिन बाद स्वस्थ अवस्था में छुट्टी दे दी गई।


इस सफल मामले से पता चलता है कि मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, लखनऊ को दिल और वैस्कुलर कंडीशन के सबसे जटिल मामलों का इलाज बेहतरीन तकनीक और कुशल सर्जरी से सटीक ढंग से करने में विशेषज्ञता हासिल है।*

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...