बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ, डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय ने महान शिक्षाविद्, प्रखर गांधीवादी चिंतक, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के यशस्वी संस्थापक, लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व विधायक और हम सबके प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय डॉ. जगदीश गांधी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर देवेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ. गांधी के बारे में कहा कि उन्होंने शिक्षा को केवल नौकरी का
साधन नहीं, बल्कि मानवता और विश्वशांति का माध्यम बनाया। उनका जीवन इस बात का प्रतीक है कि शिक्षा में निहित संस्कार, अनुशासन और आध्यात्मिकता से ही एक समरस समाज और सशक्त राष्ट्र की रचना संभव है।
आज लखनऊ ही नहीं, सम्पूर्ण भारत और विश्व में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के छात्र-छात्राएं उनके सपनों को साकार कर रहे हैं — शांति, प्रेम, ज्ञान और सेवा के दीपक बनकर।
उनकी दी हुई प्रेरणा और शिक्षा दर्शन हमारे पथप्रदर्शक हैं और रहेंगे। डॉ. जगदीश गांधी जी को शत-शत नमन एवं कोटि-कोटि श्रद्धांजलि।


Comments
Post a Comment