Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

यू पी महोत्सव में लोकगीतों संग फैशन का जलवा बिखरा

राजधानी लखनऊ के प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट क्यू के तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड केन्द्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज लखनऊ में चल रहे 15वें यूपी महोत्सव-2022 की पन्द्रहवीं सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों संग फैशन का जलवा बिखरा।

15वें यू पी महोत्सव की पंद्रहवीं सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गंगा राम अम्बेडकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन सुरक्षा परिषद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने मुख्य अतिथि गंगा राम अम्बेडकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन सुरक्षा परिषद को यू पी गौरव सम्मान से सम्मानित किया, वहीं विशिष्ट अतिथि विशाल आनन्द व हिमांशु अम्बेडकर को प्रगति रत्न सम्मान प्रदान किया। 

इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक कानपुर द्वारा ई-बैंकिग जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें आर बी आई के उपमहाप्रबंधक आकाश सोलंकी, देवेन्द्र यादव और विवेक पुष्टि क्रमशः सहायक प्रबन्धक ने ई बैंकिग के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बैंक के अलावा किसी अन्य एप्प से बैंकिग करने पर सावधानी बरतने का संदेश दिया।

प्रदेश सरकार द्वारा प्रद्वत कोविड-19 के नियमों के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित यूपी महोत्सव की 15वीं सांस्कृतिक संध्या का आरम्भ श्रिया वर्मा ने बन ठण चली बोलो ऐ जाती रे पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में अपूर्वा पाण्डेय ने आई हो कहां से गोरी आंखों में प्यार लेके व आस्था पाण्डेय ने मेरी पतली कमर पर मटका भारी पर नृत्य प्रस्तुत किया।

संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले क्रम में सुषमा प्रकाश ने भजन प्रेम मुदित मन से कहो राम को सुनाकर किया। इसी क्रम में उन्होनें  बारामासा -मोरे राजा छतरिया लगाओ, नकटा -हमार बालमा मोटर गाड़ी चलावै की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। इसी प्रकार इंदु सारस्वत ने भजन - नगरी हो अयोध्या की,मेला गीत - तनिक ललकार के बैली हाँको और नकटा- मै गोरी सइयां काले मिले को सुनाकर श्रोताओं का मन मोहा।

 


इसके अलावा नितिन ने गजल और रजनी तिवारी ने लोक गीत नकटा फूल बलमू है हो फूल बलमू, झुलनिया हो झोकेदार पिया हमहुँ गढाईबे

एवं ई झुमका जी का जंजाल हो टूटिव नाही जाला को सुनाया।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के बाद यू पी महोत्सव के मंच पर युवक और युवतियों ने ग्लैमर युक्त फैशन का जलवा बिखेरा। मधु माही सिंह निर्णायक मंडल की उपस्थिति में मिस यू पी टैलेंट हण्ट के जरिए वर्षा प्रजापति, आयत खान, नन्दिनी, अनामिका, खुशबू कटियार, ऐश चौहान, खुशी सिंह और डॉली अवस्थी और श्री सिंह, अंश शर्मा, कार्तिक कपूर, जिशान और आशीष ने रैम्प पर कैटवाक कर अपनी सौंदर्ययुक्त प्रतिभा का परिचय तार्किकता और बौद्घिकता संग दिया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द सक्सेना ने किया।

संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले सोपानों में शिवांश, मधुकर और राम शरण ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। भक्ति भावना से परिपूर्ण इस प्रस्तुति के बाद नन्दिनी, सान्ध्वी, आराधना, आयुशी, देवकन्या, नेहा, राजेश्वरी और शताक्षी ने रेलिया बैरन पर आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की असंख्य तालियां बटोरीं। 

इसके पूर्व आज दिन में मिशन सशक्तीकरण समिति द्वारा हमारी धरोहर कार्यक्रम हुआ। डॉ ज्योत्स्ना सिंह के संयोजन में पवन कुमार सोनी, रागिनी श्रीवास्तव, पूजा और आफरिन को दिशा प्रकाश पुंज सम्मान प्रदान किया गया। साधना मिश्रा, रेनू मिश्रा, तारा गुप्ता, नीरजा नीरू, अनीता मौर्या, नीतू सिंह, शशि तिवारी, अनुराधा पांडेय, जी एस गांधी, सविता व्यास और शताक्षी एस कुमार ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...