Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

ईमो से करते कॉल, रिटायर्ड डिप्टी एसपी की कार से रेकी


लखनऊ। राजधानी के 12 थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ 50 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले हाईटेक चोर गिरोह को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस से बचने के लिए ये ईमो एप के जरिये एक दूसरे के संपर्क में रहते थे और रेकी के लिए रिटायर्ड डिप्टी एसपी की कार का इस्तेमाल करते थे। इंदिरा नगर पुलिस और डीसीपी उत्तरी की क्राइम टीम ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सदस्यों के पास से दो कारें, एक बाइक सहित लाखों रुपये के जेवरात और अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ है। इसमें एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी शामिल है। सभी को जेल भेज दिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक यह गिरोह पिछले सात सालों से राजधानी में सक्रिय है। गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात दबोचा है। पकड़े गए शातिर चोरों में चिनहट के अनौराकला आश्रम रोड निवासी आशीष लोधी, बाराबंकी दुर्गा पुरवा का हनी उर्फ विक्की उर्फ इमरान, फतेहपुर बाराबंकी का पवन कुमार, लखपेड़ाबाग बाराबंकी का मेराज, गोमती नगर सरस्वती अपार्टमेंट निवासी साहेब आलम शामिल हैं। यह गिरोह चिनहट, गोमती नगर, इंदिरा नगर, गाजीपुर, महानगर, अलीगंज गुडंबा, जानकीपुरम मड़ियांव, विकासनगर और हसनगंज इलाके में सक्रिय था।     चोरी की कार से वारदात को देते थे अंजाम डीसीपी उत्तरी शालिनी के मुताबिक यह गिरोह काफी शातिर है। गिरोह के कई सदस्य पहले भी जेल जा चुके हैं। वारदात को अंजाम देने के लिए गिरोह ने विकासनगर निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी पीटर विजय की कार चुराई थी। वारदात के दौरान डिप्टी एसपी अपने बेटे से मिलने मुंबई गए थे। इस दौरान चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात भी साफ किए थे। पुलिस ने गिरोह के पास से डिप्टी एसपी की कार भी बरामद की है। इसके अलावा एक अन्य कार और बाइक भी मिली है, जिससे गिरोह के सदस्य दिन में रेकी करते थे और रात को वारदात अंजाम देते थे। चिनहट में बनाते थे योजना   एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक वारदात की पूरी रूपरेखा और योजना आशीष के घर चिनहट में बनती थी। वहीं से तय किया जाता था कि किस थाना क्षेत्र की पास कॉलोनी को आज निशाना बनाया जाएगा। एडीसीपी के मुताबिक गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। हनी के खिलाफ 31 और आशीष पर 23 मुकदमा दर्ज है। गिरोह ने 27 मामलों में शामिल होने की बात कुबूल की है।   दिन में रेकी रात में करते थे चोरी     एसीपी गाजीपुर अमित राय के मुताबिक गिरोह वारदात को अंजाम देने से पहले दिन में रेकी करता था। इसके लिए सभी सदस्य कार में सवार होकर दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पास कॉलोनियों में बंद मकानों की रेकी करते थे। 1 दिन में पांच मकान टारगेट करते थे। रेकी करने के बाद रात 2:00 बजे चिनहट से निकलकर अगले 2 घंटे के अंदर वारदात को अंजाम देकर वापस हो जाते थे। ईमो कॉलिंग और मैसेंजर पर करते थे संपर्क   प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर धनंजय पांडेय के मुताबिक गिरोह के सदस्य हाईटेक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते थे। एक दूसरे से वारदात से पहले और वारदात के दौरान संपर्क करने के लिए इमो कॉलिंग और मैसेंजर का प्रयोग करते थे। ताकि पुलिस के सर्विलांस से बच सकें। इसका खुलासा आशीष लोधी और हनी के मोबाइल पर मिले कई मेसेज से हुआ। वारदात से पहले रेकी करते समय यह गिरोह इस बात का ख्याल रखता था कि उन्हीं घरों को टारगेट करना है, जिनके आस-पास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। वारदात को अंजाम देने के समय गिरोह के सदस्य जैकेट व मास्क पहनते थे। कार व लाइसेंसी रिवाल्वर सहित लाखों का माल बरामद   पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्यों के पास से विकासनगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई डिप्टी एसपी की कार, सेक्टर 25 इंदिरा नगर से चोरी की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर कारतूस सहित लाखों रुपये का माल बरामद हुआ है। इसमें जेवर समेत पांच एलईडी टीवी, सात मोबाइल, इनवर्टर, चोरी करने के सामान व 36,400 नगद बरामद हुआ है। इस टीम ने किया खुलासा   इंस्पेक्टर इंदिरानगर धनंजय पांडेय, दरोगा पन्ने लाल यादव, विनोद कुमार यादव, शैलेंद्र पांडेय, महिला दरोगा अनुपम पाल, मुख्य आरक्षी राम नरेश कनोजिया, कांस्टेबल दिग्विजय यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राशिद, शेर मोहम्मद, प्रभात कुमार मनजीत सिंह, मोहम्मद आजम खान और शमशाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेसीपी नीलाब्जा चौधरी ने पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे की तरफ से इस टीम को 25000 रुपये का इनाम दिया है।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...