Skip to main content

Featured Post

भूखे को भोजन, प्यासे को पानी: वॉटर मैन अंकुश विजय ने हुसड़िया चौराहे पर बांटी राहत, दिया जल बचाने का संकल्प

*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।

श्री जयनारायण मिश्र महाविद्यालय में, अंतर महाविद्यालय युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता "दिव्यांकुर 2022" का समापन



श्री जय नारायण महाविद्यालय में दो दिवसीय, अंतर महाविद्यालय, सांस्कृतिक प्रतियोगिता,दिव्यांकुर का रंगारंग समापन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, डॉ हरिओम ने छात्र छात्राओं से कहा कि, हमारी सभ्यता और संस्कृति के मूल, प्रकृति,  प्रेम और एक दूसरे के प्रति आदर करने मे छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर हम, लोगों से प्रेम नहीं करते तो हमारा जीना व्यर्थ है।



 प्रकृति से हम बहुत कुछ सीखते हैं। संगीत, कला और संवेदनशीलता जो भी प्राकृतिक है वह रुचिकर है। प्रकृति में कुछ भी अप्रीतिकर नहीं है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि, जीवन में कामयाबी ही सब कुछ नहीं है। जीवन के लिए प्रेम, संगीत, आनंद के साथ लोगों के लिए समय निकाल कर रखते हुए जीवन में संतुलन आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि,  अगर कामयाबी खुशियां न दे तो, फिर जीवन का क्या मतलब।


उन्होंने अपने गीत मैं तेरे प्यार का मारा हुआ हूं 

सिकंदर हूं मगर हारा हुआ हूं .... सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।

 समापन समारोह की अध्यक्षता, महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, श्री वी.एन. मिश्र ने की। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, हमारी संस्कृति, हम को सशक्त बनाने वाली प्राचीन विरासत है। संस्कृति को सहेज कर चलने मे हीं हमारा उज्जवल भविष्य छिपा है। 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि, मंत्री प्रबंधक, श्री जी सी शुक्ला ने  विजयी प्रतिभागियों को बधाइयां देने के साथ-साथ प्रतिभाग करने वाले अन्य प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। महाविद्यालय प्राचार्य, प्रो मीता साह ने "दिव्यांकुर 2022" के सफल आयोजन के लिए सांस्कृतिक समिति का आभार प्रकट करते हुए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर किया। उन्होंने कहा कि कल के अवकाश के बावजूद, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता से यह संदेश मिला कि, जब बात संस्कृति और विरासत की हो, तब अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से छात्र-छात्राएं इसे पुष्प पल्लवित करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

महाविद्यालय के उप प्राचार्य, प्रो विनोद चंद्रा ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उत्साह की मुक्त ह्रदय से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, छात्र-छात्राओं के जोश को देखकर उनसे एक आशा की किरण निकलती दिखाई देती है।

सांस्कृतिक समिति की संयोजक, 

प्रो पायल गुप्ता ने 2 दिन चली प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए, विजयी प्रतिभागियो  के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि, प्रतियोगिता में आज, समूह नृत्य, समूह गीत, लोक नृत्य, एकल नृत्य, नृत्य नाटिका, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के साथ-साथ वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता आज संपन्न हुई। 

इस अवसर पर दिव्यांकुर 2022 की "ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी"  केकेसी कालेज को दी गई। 

समापन समारोह के आरंभ में अमन सोनी एवं सूर्या के गीत " तू माने या ना माने दिलदारा, असीदा तेनु रब मन्या" ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने  "ढोल जगीरा दा" गीत पर जमकर ठुमके लगाए। 

वही घर मोरे परदेसिया लोकगीत पर छात्र-छात्राओं के समूह ने प्रभावी नृत्य से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। 

इस अवसर पर अनु गुप्ता के  गीत " पिये  अपनी मर्जी जाम खुशी वाले"ने पंडाल में सभी का ध्यान खींचा।

"हमारी संस्कृति हमारी विरासत, हमारे राष्ट्र की जान है" शीर्षक दर्शाते हुए छात्र छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर भारतीय संस्कृति के प्रति, दर्शको में स्पंदन उत्पन्न किए।

डॉ शिवांगी शर्मा ने समापन समारोह का संचालन किया। सांस्कृतिक समिति के सदस्य डॉ विजय राज श्रीवास्तव ने "दिव्यांकुर 2022" के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अनेकों महाविद्यालयो के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक एवम शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...