Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

बाल दिवस के अवसर पर सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल सम्मान समारोह का किया गया आयोजन



सामाजिक सरोकारों के लिए काम कर रही वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित संस्था सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज दिनांक 14/11/22 को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध अनुसंधान संस्थान, गोमती नगर में उत्तर प्रदेश अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के 4th सीजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय  पूर्व मंत्री श्रीमती अनपुमा जायसवाल,नम्रता पाठक जी, अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, लखनऊ के विभाग कार्यवाह अमितेश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।समारोह का आगाज श्री गणेश वंदना के साथ हुआ। शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह कराए जाने से क्षेत्र में दबी हुई प्रतिभाओं का निखार होता है तथा मनोबल बढ़ता है। सार्थक वेलफेयर सोसायटी के इस तरह के कार्यक्रम से समाज, घर ,परिवार गांव, देश का मान सम्मान बढ़ेगा। संस्था द्वारा इस तरह के कार्य करने पर बधाई के पात्र हैं। अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, लखनऊ के विभाग कार्यवाह अमितेश ने संस्था और सम्मानित हुए प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा की संस्था के संस्थापक श्री अश्वनी जायसवाल ने समाज की प्रतिभाओं को निरंतर मेहनत व प्रगति कर आगे बढ़ाने को प्रेरित किया है। उन्होंने हर समय समाज का सहयोग करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने युवाओं को एकजुट होने तथा समाज को एकत्रित कर संगठन बनाए रखने तथा इन प्रतिभाओं की तरह आगे बढऩे को प्रेरित किया।



इस कार्यक्रम में थीम अंतरराष्ट्रीय पलख पर भारतीय प्रतिभा रहा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी शिखा सिंह, ख्याति प्राप्त कलाकार, समाजसेवी, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा बिखरने वाले तथा सामाजिक सरोकारों के लिए कार्यरत लगभग 150 विशिष्ट व्यक्तित्वों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता अम्बरीश बॉबी, फरहाना फातिमा, आकाश पाण्डे, ड्रोन मैन आॅफ इण्डिया मिलिन्द राज, समाजसेवी अरूण प्रताप, भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सहित 101 लोगों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

      

सार्थक वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक/अध्यक्ष एवम कार्यक्रम के संयोजक श्री अश्वनी जायसवाल ने कहा कि हमारी संस्था ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेते हुए स्वच्छता शपथ में वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किया है। संस्था की पहल के लिए संस्था के कामों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के वर्तमान व पूर्व मंत्रियों की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। संस्था की ओर से समाज में अग्रणी भूमिका में रहने वाले महानुभावों का सम्मान करने से हमारा उत्साह बढ़ता है। श्री जायसवाल ने कहा की सामाजिक सरोकारों के लिए किए जा रहे संस्था के कार्य को इससे गति मिलती है। संस्था लगातार इस तरह के आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति ने चार चांद लगा दिए।

     

           

                                     

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...