Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज द्वारा आयोजित कोलोसियमइंटर स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हुआ समापन

 



लखनऊ पब्लिक  स्कूल्स एण्ड  कॉलेजेज  द्वारा आयोजित कोलोसियम - इंटर स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप : 2022,  के अंतिम  दिन अधिकतम 228 पॉइंट पाकर विद्याज्ञान, सीतापुर ने कोलोसियम ट्राफी अपने नाम की, 166 पॉइंट पाकर लखनऊ पब्लिक कॉलेज, गोमती नगर रनर तथा 110 पॉइंट पाकर लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट्स ब्रांच सेकंड रनर रही ।


मुख्य अतिथि श्री रत्न संजय (आईपीएस ), पुलिस महानिरीक्षक- सीमांत मुख्यालय ,सशस्त्र सीमा बल , लखनऊ एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया में तैनात खेलो इंडिया उ० प्र०  के प्रभारी  गुरुजीत सिंह टिवाना,  महाप्रबंधक डॉ. एस. पी. सिंह, पूर्व एम एल सी कान्ति सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार, सीनियर डायरेक्टर आशा सिंह, डायरेक्टर्स - हर्षित सिंह, नेहा सिंह, गरिमा सिंह, शिखर पाल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर मीना टांगड़ी, प्रिंसिपल्स – ज्ञानेंद्र कुमार, मीना तिवारी, सुचित्रा चक्रबर्ती, डॉ रुपाली पटेल, अनीता चौधरी, सुनंदा माथुर, कहकशां अरबी, भारती गोसाईं, एवं के के शर्मा ने खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।





आदित्य कुमार सिंह (अंडर–14 ब्वॉयज 100 मीटर रेस), विवेक कुमार सरोज ( अंडर-14 ब्वॉयज 400 मीटर रेस), सिद्धांत शुक्ला (अंडर-14 ब्वॉयज डिस्कस थ्रो), कार्तिक प्रजापति (अंडर-14 ब्वॉयज हर्डल रेस), आर्यन सिंह (अंडर-14 ब्वॉयज ट्रायथलोन), साक्षी सिंह (अंडर-14 गर्ल्स हर्डल रेस 80 मीटर ), अनुष्का सिंह (अंडर-14 गर्ल्स 100 मीटर दौंड), अग्रिमा भटनागर (अंडर-14 गर्ल्स 400 मीटर दौंड), अनिवेशा यादव (अंडर-14 गर्ल्स डिस्कस थ्रो), शुभांशी  द्विवेदी (अंडर-14 गर्ल्स ट्रायथलोन), अनिकेत कुमार सिंह (अंडर-19 ब्वॉयज 100 मीटर दौंड), अनिकेत कुमार सिंह (अंडर-19 ब्वॉयज 400 मीटर दौंड), आदित्य प्रजापति (अंडर-19 ब्वॉयज 1500 मीटर दौंड), सूर्यांश पाल सिंह (अंडर-19 ब्वॉयज हाई जम्प), शिवांश सिंह (अंडर-19 ब्वॉयज डिस्कस थ्रो), सूर्यांश पाल सिंह (अंडर-19 ब्वॉयज हर्डल रेस), शिखर गौतम (अंडर-19 ब्वॉयज हेक्साथ्लोंन),  जानवी कन्नौजिया (अंडर-19 गर्ल्स 100 मीटर दौंड), रिमझिम मनराज (अंडर-19 गर्ल्स 400 मीटर दौंड), शिवांकी पाल (अंडर-19 गर्ल्स 1500 मीटर दौंड), निष्ठा गुप्ता (अंडर-19 गर्ल्स हाई जम्प), सुचिता वर्मा (अंडर-19 गर्ल्स डिस्कस थ्रो), ख़ुशी यादव (अंडर-19 गर्ल्स हर्डल रेस), देव दक्ष पटेल (अंडर-12 ब्वॉयज बाल थ्रो) व अदिति सिन्हा (अंडर-12 गर्ल्स बाल थ्रो) प्रथम स्थान पाकर गोल्ड जीते l

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...