बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
दरगाह हजरत अब्बास अ. स के मेनगेट के सामने पाराचिनार पाकिस्तान में हो रहे शियों के कत्लेआम के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी सख्या में शिया समुदाय ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्तान का झण्डा जलाया गया इस विरोध प्रदर्शन में अन्जुमन हाय मातमी के जिम्मेदार लोग शमिल रहे।
हुसैनी टाइगर के सनरक्षक शमील शम्सी भी मौजूद रहें। ये विरोध प्रदर्शन आल इंडिया सेन्टल बोर्ड आफ अजादरी के जनरल सेक्रेटरी मिसम रिजवी की जानिब से किया गया ।


Comments
Post a Comment