Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

167 गुना ज्यादा आईफोन के हैक होने का खतरा


 


जैसा कि तीसरी पार्टी के जरिए स्मार्टफोन को हैक किया जाने का अंदेशा ज्यादा रहता है, ऐसे में ब्रिटेन के एक शोध में यह खुलासा हुआ है कि अन्य मोबाइल ब्रांडों की तुलना में आईफोन के हैक होने का खतरा 167 गुना अधिक है। ब्रिटेन स्थित फोन से संबंधिक मामलों को देखने वाली कंपनी केस 24 डॉट कॉम के टेक एक्सपर्ट (प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ) ने ये आंकड़े मासिक गूगस सर्च के विश्लेषण से एकत्र किए हैं, जिसमें देखा गया कि कितने ब्रिटिश नागरिक विभिन्न ऐप या स्मार्टफोन ब्रांड को हैक करने के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं।

ब्रिटेन में आईफोन के लिए किए गए सर्च की संख्या 10,040 थी, जो कि सैमसंग से अधिक है, वहीं सैमसंग को लेकर 700 सर्च किए गए हैं।

गुड टू नो डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, "एलजी, नोकिया और सोनी जैसे फोन में हैकर्स की दिलचस्पी कम थी, क्रमश: सभी ब्रांडों को लेकर मासिक तौर पर 100 से भी कम सर्च किए गए हैं।"

मात्र 50 सर्च के साथ सोनी सबसे निचले पायदान पर है।

इसके साथ ही शोध के दौरान विशेषज्ञों को एक और बात पता चली कि 12310 ब्रिटिश लोग यह जानना चाहते हैं कि किसी अन्य के इंस्टाग्राम अकाउंट को कैसे हैक किया जाता है।

इस स्थान पर स्नैपचैट दूसरे और व्हाट्एप तीसरे पायदान पर है।

वहीं वह एप्स, जिन्हें हैक का खतरा सबसे कम है, वे हैं फेसबुक (1120) एमेजॉन (1070) और नेटफ्लिक्स (750)।

शोध में कहा गया, "आपके नेटफ्लिक्स अकाउंट से 16 गुना अधिक खतरा आपके इंस्टाग्राम के हैक होने का है।" (आईएएनएस 


 


[ 


Comments

Popular posts from this blog