बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
नए साल के आगमन के साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने कुछ फोन में सपोर्ट बंद करने का एलान किया है। कंपनी के बयान के मुताबिक 31 दिसंबर के बाद विंडोज ओएस पर चलने वाले स्मार्टफोन्स में व्हाट्सएप नहीं चलेगा। वहीं, 1 फरवरी 2020 से व्हाट्सएप एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा।
अधिक यूजर्स पर नहीं पड़ेगा असर
कंपनी ने कहा है कि उसके इस फैसले का असर अधिक यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकतर यूजर्स के पास नया फोन है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि एंड्रॉयड के किटकैट यानी 4.0.3 वर्जन या इससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन इससे नीचे वाले वर्जन वाले स्मार्टफोन यूजर WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
31 दिसंबर के बाद विंडोज फोन में नहीं चलेगा WhatsApp
यदि आप अभी भी विंडोज फोन में WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। व्हाट्सऐप ने घोषणा कर दी है कि इस साल के अंत तक सभी विंडोज फोन में व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर 2019 के बाद किसी भी विंडोज फोन में व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने नोकिया सैंबियन एस60 में 30 जून 2017, ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10 में 31 दिसंबर 2017, नोकिया एस40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद सपोर्ट बंद कर दिया है।
Comments
Post a Comment