Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा लखनऊ में श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की 80वीं जयंती भव्य रूप से संपन्न




 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश (मध्य) द्वारा आज दिनांक 05 जुलाई 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी), ऑडिटोरियम हॉल, लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पद्म विभूषण स्वर्गीय श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की 80वीं जयंती समारोह अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


यह जयंती महोत्सव माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द पासवान जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान जी ने श्रद्धेय रामविलास पासवान जी तथा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सामाजिक न्याय, समानता, दलित, वंचित एवं गरीब वर्गों के उत्थान के लिए किए गए संघर्षों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया एवं वर्ष 2027 मे बिधान सभा चुनाव मे समस्त सीटों पर चुनाव लड़ने का आवाहनकिया पार्टी कार्येकर्ताऒ बूथ स्तर तक कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय अरुण भारती जी ने भी संगठन की मजबूती तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।



इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पासवान जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना जी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव जी, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह,प्रदेश प्रधान महासचिव महेश सिंह भदौरिया जी, प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सोमानी जी, प्रदेश महासचिव शारदा प्रसाद श्रीवास्तव जी, प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव जी, प्रदेश महासचिव चन्द्र गणेश सिंह प्रदेश महासचिव सुनील सिंह प्रदेश अध्यक्ष (प्रबुद्ध प्रकोष्ठ) अनिल कुमार त्रिपाठी जी, प्रदेश अध्यक्ष ( महिला प्रकोष्ठ) आरती पाण्डेय जी, प्रधान महासचिव जीतेन्द्र कुमार सिंह, सचिव/कार्यलय प्रभारी, दीपू गुप्ता मण्डल प्रभारी वेद प्रकाश जी लखनऊ अध्यक्ष नरेन्द्र पासवान, महानगर अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, लखनऊ जिला प्रभारी शम्भू नाथ गुप्ता, सहित सभी सम्मानित प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं हजारों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के बताए सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकता, संवैधानिक मूल्यों एवं जनसेवा के मार्ग पर निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, अनुशासन एवं संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जिससे यह जयंती समारोह पार्टी के इतिहास में एक स्मरणीय एवं ऐतिहासिक आयोजन के रूप में स्थापित हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...