Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा की बैठक संपन्न PCI अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित





उ.प्र. फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन, लखनऊ की सामान्य सभा की बैठक दिनांक 30 जुलाई 2026 को लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर के फार्मेसी कॉलेजों एवं फार्मा इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने फिजिकल एवं वर्चुअल दोनों माध्यमों से भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता प्रो. अमरिका सिंह, अध्यक्ष द्वारा की गई

PCI अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल का उद्बोधन

बैठक को डॉ. मंतु पटेल, माननीय अध्यक्ष, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्रों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया। 


उन्होंने कहा कि B.Pharma एवं M.Pharma दोनों पाठ्यक्रमों का अधिक से अधिक संख्या में संचालन होना चाहिए। यदि B.Pharma और M.Pharma कॉलेजों की संख्या कम होगी तो उच्च शिक्षा, शोध एवं शिक्षकों की भारी कमी उत्पन्न हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों से शिक्षकों को उत्तर प्रदेश में लाने में काफी कठिनाई होती है, इसलिए राज्य में ही पर्याप्त संख्या में योग्य शिक्षक तैयार करना आवश्यक है।



1. उत्तर प्रदेश में फार्मा विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु सरकार से आग्रह

डॉ. मंतु पटेल जी ने जोर देकर कहा कि जिन राज्यों में फार्मेसी से संबंधित कार्य अधिक हैं, वहां फार्मा विश्वविद्यालय की स्थापना पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। 

बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि उत्तर प्रदेश में लगभग 2700 फार्मेसी कॉलेज एवं 1100 फार्मा इंडस्ट्रीज हैं। इन दोनों के बीच बेहतर समन्वय, शोध, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए प्रदेश में फार्मा विश्वविद्यालय की नितांत आवश्यकता है। एसोसिएशन शीघ्र ही इस संबंध में सरकार से आग्रह करेगी।


2. फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज के बीच समन्वय से प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट को बढ़ावा

एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि प्रदेश के सभी फार्मेसी कॉलेजों एवं फार्मा इंडस्ट्रीज के बीच सीधा संबंध स्थापित कर छात्रों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।


3. शिक्षकों के प्रशिक्षण एवं Apprenticeship पर बल

बैठक में फार्मेसी शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण पर सहमति बनी। साथ ही सरकार से अनुरोध किया जाएगा कि फार्मेसी छात्रों के लिए फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में Apprenticeship का प्रावधान किया जाए, जैसे ITI एवं Polytechnic के छात्रों के लिए होता है, ताकि छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।

बैठक का समापन सचिव श्री अवधेश कुमार वर्मा जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। तत्पश्चात एसोसिएशन द्वारा स्वागत लंच का आयोजन किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...