बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
*लखनऊ, 3 जुलाई 2026:* आज लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा नेता श्री ऋषि चौरसिया को उत्तर प्रदेश के यशस्वी, लोकप्रिय, जननायक एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से शिष्टाचार भेंट एवं आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर श्री चौरसिया ने सामाजिक उत्थान, संगठनात्मक मजबूती तथा प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर माननीय मुख्यमंत्री जी से सार्थक चर्चा की।
श्री ऋषि चौरसिया ने कहा, _"आदरणीय मुख्यमंत्री जी का स्नेह, अमूल्य मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर मैं स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित, प्रेरित एवं ऊर्जावान अनुभव कर रहा हूँ। उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।"_
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर इसी प्रकार अग्रसर रहे और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि आए।

Comments
Post a Comment