बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ, दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. आर.के. सैनी को "मोस्ट वैल्यूएबल कस्टमर" के सम्मान से सम्मानित किया।
Vi की असिस्टेंट जनरल मैनेजर नेहा सिंह ने डॉ. आर के सैनी को उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट किए। इस अवसर पर Vi के नेहा सिंह ने कहा कि डॉ. आर.के. सैनी वर्षों से Vi के साथ जुड़े हैं और समाज सेवा में उनके योगदान को देखते हुए कंपनी ने डॉक्टर्स डे पर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।
सम्मान पाकर डॉ. आर.के. सैनी ने Vi का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान सभी चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने Vi की नेटवर्क सेवा और ग्राहक सेवा की भी सराहना की।

Comments
Post a Comment