Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

UP एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस: 1620 संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग, विधानसभा में चर्चा की जरूरत

 उत्तर प्रदेश एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मा०अवधेश प्रसाद जी सांसद अयोध्या अति विशिष्ट अतिथि डा०संग्राम यादव विधायक आजमगढ़, मा०आनन् कुमार यादव जी विधायक कैसरगंज, बहराईच एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता हेतु श्री चन्द्रशेखर शर्मा, महासचिव, आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।


 विगत 25 वर्षों से प्रदेश में "एड्स नियंत्रण" कार्यक्रम को केन्द्र सरकार द्वारा शत प्रतिशत वित्त पोषित "उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी " के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।


प्रदेश में 25 करोड़ जनता को एच०आई०वी०/एड्स से बचाव हेतु 1620 कर्मचारियों की पूर्ण दक्षता का उपयोग किया जा रहा है आपके संज्ञान में लाना है कि प्रदेश में 1,33,000 एच०आई०वी०/एड्स से ग्रसित व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है एवं लगभग 1,00,000 अभी भी उपचार से बचे हुए हैं, वर्तमान गणितीय पद्धति के अनुसार प्रत्येक वर्ष 20,000 नये व्यक्ति एच०आई०वी०/एड्स से ग्रसित हो रहे हैं, जो कि कहीं से भी प्रदेश हित में नहीं है।


एच०आई०वी०/एड्स से ग्रसित व्यक्ति जीवन पर्यन्त अपना उपचार कराने हेतु बाध्य हैं, वहीं "एड्स नियंत्रण" कार्यक्रम में कार्यरत कर्मचारियों का प्रत्येक वर्ष संविदा विस्तार किया जाना अपने आपमें विरोधाभाषी एवं भ्रष्टाचार जनित है, वार्षिक संविदा विस्तार से हमारे कार्मिक अक्सर अधिकारियों की नाराजगी का शिकार होकर अपनी नौकरी गंवा देते हैं, अथवा अल्प वेतन भोगी कर्मचारी का वार्षिक इंकीमेण्ट रोककर मानसिक आघात लगातार जारी है।


प्रदेश की 25 करोड़ जनता को एच०आई०वी०/एड्स से बचाव हेतु संघ के सम्मानित सदस्यों का मानसिक स्तर प्रदेश सरकार द्वारा मजबूत किया जाना नितांत आवश्यक है।


ऐसी स्थिति में प्रदेश हित में कार्यक्रम हित में एवं कर्मचारी हित में उत्तर प्रदेश एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ के अन्तर्गत रजिस्टर्ड समस्त सदस्यों को भारत सरकार द्वारा निर्गत "अनापत्ति प्रमाण पत्र" के आधार पर नियमित किये जाने हेतु "विधान सभा' में चर्चा कराये जाने की नितान्त आवश्यकता है जिस पर सभी के द्वारा सहमति प्रदान की गयी ।


प्रदेश स्तरीय समागम में पंकज कुमार श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष, नरेन्द्र कुमार प्रदेश महामंत्री, सिद्धेश्वर पाण्डेय उपाध्यक्ष, अरविन्द मिश्रा उपाध्यक्ष, डा०राजेश मिश्रा, मुख्य सलाहकार, विश्वजीत ओझा प्रदेश प्रभारी, अजय साहू प्रदेश उपमहामंत्री, अजय सिंह प्रवक्ता, ममता सिंह संगठन मंत्री, अर्चना उपाध्याय संगठन मंत्री रत्नेश मणि त्रिपाठी राज्य संयोजक, प्रतीभा पाण्डेय संगठन मंत्री, रमेश यादव संस्थापक सदस्य, अमित मिश्रा सगठन मंत्री, सिद्वार्थ राय संगठन मंत्री, प्रशान्त अवस्थी, अपूर्व श्रीवास्तव, प्रदेश के एटक से संबद्ध कई ट्रेड संघ एन०जी०ओ०संस्थायें एवं सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र के कर्मचारी एवं समस्त प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जनपद के जिलाध्यक्ष एवं लगभग 1000 कमचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...