लखनऊ: इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश के सदस्यों का अपनी लम्बित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरनाप्रदर्शन कार्यक्रम प्रमुख अभियन्ता सिंचाई विभाग के कार्यालय के समक्ष 17वें दिन भी जारी रहा। जनपद कानपुर नगर के सदस्य इं0 पंकज मिश्रा, इं0 प्रवीन कुमार सिंह, इं0श्रीपाल इं० मुकेश कुमार धरने पर बैठे, जिसका नेतृत्व इं0 कुलदीप सिंह जनपद अध्यक्ष कानपुर नगर ने किया। हुं0 दिनेश मौर्य-चेयरमैन संघर्ष समिति ने अवगत कराया कि सदस्यों के अनेकों समस्यायें लम्बित है. जिसका निराकरण काफी समय व्यतीत होने के उपरान्त भी विभाग स्तर से नहीं हो सका है, वार्ताएं की जाती है किन्तु बात, में बनी सहमति कागणजी कार्यवाही की भेंट चढ़ कर रह जाती हैं। फलप्रद कार्यवाही विभाग स्तर से बन होने की दशा में संघ के सदस्यों में भारी आक्रोष व्याप्त है, जिसके फलस्वरूप संघ को संघर्ष का मार्ग अपनाना पड़ा है। इं0 महेन्द्र राम-वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि जूनियर इंजीनिर से सहायक अभियन््ता पद पर वर्ष 2020-21 की रिक्तियों के विरूद्ध पदोन्नति कार्यवाही तीन वर्ष व्यतीत होने के उपरान्त भी नहीं हो सकी है। जिसके कारण चयन वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की पदोन्नति कार्यवाही भी लम्बित चल रही है। अनेकों सदस्यों के स्थाईकरण आदेश निर्णत नहीं किये गये हैं, वर्ष 2020 में लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त जूनियर इंजीनियर्स का आधारभूत प्रशिक्षण नहीं कराया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त धरना स्वल पर सम्पन्न सभा को इं0 सचिन बंसल, इं0 उमेश कुमार, इं0 सत्यपाल, इं0यशपाल सिंह, आदि ने सम्बोधित किया।
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

Comments
Post a Comment