Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस ने उत्त्तर प्रदेश में अपने आंचलिक मुख्यालय का उद्धाटन किया


 बढ़ते आवासीय बाजार में अपनी उपस्थिति सुदृढ़ करने का लक्ष्य 

लखनऊ, विविधतापूर्ण वित्तीय सेवा प्रदाता सेंट्रम ग्रुप की किफायती आवासीय वित्त शाखा सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (सीएचएफएल) ने लखनऊ में अपने आंचलिक मुख्यालय का उद्धाटन कर उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को सुदृढ़ किया है। गोमती नगर में सीएचएफएल के नये कार्यालय का उद्धाटन मुख्य अतिथि एवं भारत सरकार मे आवासीय एव शहरी मामलो के माननीय राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी संघ के माननीय महासचिव श्री शिव गोपाल मिश्रा, सेंट्रम ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन जसपाल बिन्द्रा और सेंट्रेम हाउसिंग 

फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय शुक्ला भी मौजूद थे। सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस निम्न एवं मध्यम आय वर्गों की सेवा पर केन्द्रित होकर गृह ऋण, संपत्ति पर ऋण, 

प्लॉट की खरीदी और निर्माण के लिये ऋण और होम एक्सटेंशन (गृह विस्तार) के लिये ऋण की पेशकश करती है। ऋण का औसत आकार 3 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक होता है। लखनऊ में आंचलिक मुख्यालय होने का रणनीतिक महत्व है, क्योंकि लखनऊ उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से नजदीक है। इसके अलावा, आउटर रिंग रोड, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और लखनऊ-कानपुर एलीवेटेड एक्सप्रेसवे के पूरा होने 

के बाद यहाँ से पूरे राज्य के लिये संपर्क आसान हो जाएगा। 

इस उद्घाटन के अवसर पर भारत सरकार में आवासीय एवं शहरी मामलों के माननीय राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर ने कहा, “सभी के लिये आवास” भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। देश में किफायती आवास की मजबूत मांग को देखते हुए और घर खरीदने वालों की सहायता करने के लिये सरकार ने हाल ही में पीएमएवाय-यू योजना को 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ाया है। सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस जैसी जानी-भानी आवास वित्त कंपनियाँ घर खरीदने वालों को अंतिम मील तक वित्त सम्बंधी सहायता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मैं टीम को उत्तर प्रदेश में आंचलिक मुख्यालय के शुभारंभ पर बधाई देता हूँ और मुझे विश्वास है कि उनके सहयोग से लखनऊ में ज्यादा से ज्यादा लोग अपने सपनों के घर खरीद सकेंगे” 

सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय शुक्ला ने कहा, “लखनऊ विनिर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, इले क्ट्रॉनिक्स, बैंकिंग, आईटी और रियल एस्टेट के लिये एक केन्द्र के रूप में उभर रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग में उल्लेखनीय वृद्धि से रोजगार निर्मित हो रहे हैं और 

 किफायती आवास की मांग मजबूत हो रही है। मेट्रो के तेजी से बदने से शहर मै जिन्दगी ज्यादा आसान और पर्यावरण के अनुकूल हो रही है। सीएचएफएल में हम लेन देन कै मामले मैं पूरी पारदर्शिता की पेशकश करते हुए सबसे अलग हैं और ऋण लेने वालों को उनकी जनसाख्यिकीय और आमदनी की स्थिति के आधार पर सलाह देते हैं, जिसमें प्रौद्योगिकी और पारपरिक विधियाँ के सयोजन से काम लिया जाता है।” सेंट्रम हाउसिंग फाइलेंस ने 2016 में परिचालन शुरू किया था और यह 9 राज्यों में मौजूद है। कपनी ने किफायती आवासीय ऋण में 1,000 करोड़ रुपये का वितरण किया है और इसके नेटवर्क मे 70 शाखाये हैं। सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के विषय मे सेंट्रम हाउसिंग फ़ाइनेंस लिमिटेड (सीएचएफ़एल) पेशेवर रुप से प्रबंधित आवासीय वित्त (हाउसिंग फाइनेंस) कंपनी है| जो 'मध्यम वर्गीय' भारत को सेवा दे रही हैं और निम्न एवं मध्यम आय (एलएमआई) वाले परिवारों को परेशानी से मुक्त और लंबी अवधि के लिये आवासीय वित्त प्रदान कर उनका वित्तीय समावेशन कर रही हैं/ सीएचएफ़एल कम सेवा-प्राप्त ग्राहकों को सशक्‍त करना चाहती हैं; जिन्हें मौजूदा ऋणदाताओं से लोन लेने में चुनाेती होती हैं यूर इसके लिये ऐसे उत्पाद बनाये जाते हैं। जो उनकी आवश्यकताओं को पारंपरिक विधियों और उन्‍नत प्रोद्योगिकी के संयोजन से पूरा करते हैं/ सीएचएफरल राष्ट्रीय आवास बैंक अधिनियम; 1987 की धारा 29ए के तहत एक आवासीय वित्त कंपनी के तौर पर नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) के साथ पंजीकृत हैं ऑर उसके पास पंजीकरण सख्या 11.0147.16 का प्रमाणपत्र हैं। सीएचएफएल; सेंट्रम थुप का हिस्सा हैं; जो कि एक अग्रणी वित्तीय सेवा प्रदाता हैं ऑर अभिनव, व्यक्तिपरक तथा एकीकृत वित्तीय समाधानों की पेशकश करता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...