Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्टीरियल सेवा संघ का 34 वॉ द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव हुए संपन्न

 


नगर निकाय निदेशालय सेक्टर-7 गोमती नगर विस्तार, लखनऊ के भूतल स्थित स्वाति सभागार में स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्टीरियल सेवा संघ का 34 वॉ द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निकाय निदेशालय उ०प्र० की निदेशक श्रीमती ऋतु सुहास जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा भवन जवाहर भवन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती मीना सिंह जी द्वारा की गयी। मंच का संचालन उ०प्र० पालिका केन्द्रीयित अधिशासी अधिकारी सेवा संघ के प्रवक्ता श्री शैलेन्द्र मिश्रा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा जी, उ०प्र फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोशिएसन्स के प्रांतीय अध्यक्ष श्री संदीप कुमार पाण्डेय उ०प्र० लोक निर्माण मिनिस्टीयिल एसोसिएशन के महामंत्री श्री देवेन्द्र कुमार यादव, जिलाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री रंजीत उ०प्र० लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती निधि जी, श्री दिग्विजय सिंह, उ०प्र० पार्को एवं स्मारकों के अध्यक्ष श्री अमर सिंह जी, उ०प्र० कारागार विभाग मिनिस्टीरियल संघ के महामंत्री श्री शिवाशुं गुप्ता जी, उ०प्र० अधीनस्थ चयन आयोग के कर्मचारी नेता श्री संदीप यादव जी, उ०प्र० राजकीय मुद्रणालय लखनऊ के श्री विजय कुमार लोधी कर्मचारी नेता एवं नगर विकास विभाग के अंतर्गत उ०प्र० पालिका (केन्द्रीयित) अधिशासी अधिकारी सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिगेन्द्र सिंह जी, उ०प्र० पालिका (केन्द्रीयित) स्वास्थय सेवा संघ के प्रांतीय महामंत्री श्री रामजीत पाण्डेय, उ०प्र० पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व संवर्ग सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रशांत मिश्रा जी एवं उ०प्र० पालिका केन्द्रीयित (इंजीनियर्स) सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रमन सिंह व अन्य कई विभागों के पदाधिकारी कर्मचारी साथी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

नगर निकाय निदेशालय की सहायक निदेशक श्रीमती सविता शुक्ला के पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में मौजूद रहीं। में उ०प्र० फेडरेशन ऑफ मिनिस्टिीयिल सर्विस एसोशिएसन्स के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार यादव प्रथम चुनाव अधिकारी एवं श्रीमती मीना सिंह अध्यक्ष इंदिरा भवन जवाहर भवन वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव अधिकारी की देखरेख में समस्त निदेशालय कर्मचारियों की उपस्थिति में वर्ष 2026-28 हेतु द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्टीयिल सेवा संघ की नवीन कार्यकारिणी के 

चुनावो में मनोज कुमार सिंह अध्यक्ष, अफजाल फारूकी, महामंत्री , आलोक गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, सरोजा चौहान महामंत्री महिला प्रकोष्ठ, शैलेंद्र प्रताप सिंह संगठन मंत्री निर्वाचित हुए।

सिंह जी द्वारा स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्टीरियल सेवा संघ के नर्वनिर्वाचित पदाधिकारीगणों के साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों को संघ संविधान के तहत पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गयी। संघ द्वारा शासन स्तर पर लंबित निदेशालय मिनिस्टीरियल संवर्ग के पुर्नगठन कराने एवं निदेशालय में रिक्त कनिष्ठ सहायकों के पदों पर शीघ्र भर्ती कराने तथा लिपिकीय सवंर्ग में पदोन्नति किये जाने की मांग प्रमुखता से उठायी गयी। स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्ट्रीरियल सेवा संघ के कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में श्री नगेसर तिवारी (संरक्षक) श्री दीपचन्द्र, श्रीमती बबली रिजवी, कु० गरिमा, श्री सुमित सोलंकी का मनोनयन किया गया।



 उ०प्र० नगर विकास विभाग में उ०प्र० पालिका केन्द्रीयित संवर्ग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों की समस्याओं के निराकरण हेतु श्री संदीप कुमार पाण्डेय अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम संयोजक के तौर पर नगर निकाय निदेशालय संघ एवं उ०प्र० पालिका (केन्द्रीयित) संवर्ग के विभिन्न संगठनों से एकजुटता एवं संगठित रहते हुए अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा बनाये जाने का आवाहन किया गया, जिस पर कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के समस्त पदाधिकारीयों एवं कर्मचारियों द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा समाप्त की घोषणा की गयी।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...