Skip to main content

Featured Post

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने चेयरमैन यूपीपीसीएल को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...

शैलजा सिंह की पुस्तक "गीतों की जादूगरनी" का नीरज सिंह द्वारा हुआ विमोचन

 


होली के शुभ अवसर पर पाण्डेयगंज, गल्ला मण्डी में "अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह" का भव्य आयोजन किया गया है, जो कि लगभग 55 वर्षों से अनवरत पाण्डेयगंज में आयोजित होता चला आ रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवंपूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य डा० दिनेश शर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विधायक डा० नीरज वोरा युवा भाजपा नेता नीरज सिंह तथा मेयर सुषमा खर्कवाल विशिष्ट अतिथियो के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरनाथ मिश्रा (अध्यक्ष, लखनऊ व्यापार मण्डल), ऑक्सीजन मैन राजेश जायसवाल, पवन मनोचा भारत भूषण गुप्ता, ओम शंकर मिश्रा एवं शहर के तमाम पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करायी। 



सभी अतिथियों का व्यापारियों द्वारा अंगवस्त्र व मोमेन्टों देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम को श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी की अध्यक्षता एवं उनके अनुभवी संचालन ने बाँधे रखा। महामंत्री श्री राजकुमार अग्रवाल जी एवं मीडिया प्रभारी श्री संदीप मिश्रा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम में कवि प्रताप फौजदार जी को "भामाशाह पुरस्कार" से सम्मानित किया गया एवं समाज सेवा में अग्रणी तीन सामाजिक संस्थाओं श्री गोपेश्वर गौशाला सभा, श्री हरिओम सेवा केन्द्र एवं श्री अमरनाथ सेवा संस्थान को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। इसके साथ शैलजा सिंह की पुस्तक गीतों की जादूरनी का विमोचन किया गया।



अखिल भारतीय कवि सम्मलन के काव्य पाठ में देश के विभिन्न प्रान्त से आये हास्य, व्यंग्य, श्रंगार व ओज रस के कवियों का अत्याधिक संख्या में उपस्थित श्रोतागणों ने भरपूर आनन्द लिया।

Comments

Popular posts from this blog