Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

श्री माथुर चतुर्वेदी मंडल लखनऊ द्वारा हुआ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

 


राजधानी लखनऊ में श्री माथुर चतुर्वेदी मंडल लखनऊ द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ जिसके उपरांत मेधावी छात्र छात्राओं एवं वृद्ध जनों का सम्मान किया गया । वहीं महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में महिलाओं का भी सम्मान किया गया । समारोह में सबने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी । 



इस अवसर पर माथुर चतुर्वेदी कार्यकारणी के संरक्षक मंडल से अजय चतुर्वेदी, भरत मिश्रा, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, नवीन चंद्र, अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी 'मुन्ना', उपाध्यक्ष नवीन, विनय, प्रवेश, नमन, मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष पीयूष चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री राजीव, हर्ष, दिवस, तनुजा, शिल्पी चतुर्वेदी, उत्तम चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, कमलेश चतुर्वेदी, नमन चतुर्वेदी, समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे । इस मौके पर संरक्षक अजय चतुर्वेदी ने कहा कि इसी प्रकार श्री माथुर चतुर्वेदी मंडल लखनऊ द्वारा सभी पर्वों को एक साथ मिलकर मनाया जाता है जिससे हमारे समाज के लोगों संगठित हो सके।

Comments

Popular posts from this blog