लखनऊ। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर रीजेंसी हॉस्पिटल, खुर्रम नगर रिंग रोड, लखनऊ में गरीब एवं आम लोगों के लिए किडनी स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क जानकारी कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारियों, उनके लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर डा. दीपक दीवान (डायरेक्टर, रीनल साइंसेज़), डा. आलोक कुमार पाण्डेय (MD, DM – नेफ्रोलॉजी), डा. जगदीप वालियान (यूरोलॉजिस्ट) तथा डा. नीरज अग्रवाल (यूरोलॉजिस्ट) उपस्थित रहे और लोगों को किडनी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
डॉक्टरों ने बताया कि आज के समय में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, गलत खान-पान, कम पानी पीना और अनियमित जीवनशैली के कारण किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने यह भी बताया कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी का सेवन, नियमित व्यायाम, नमक का सीमित उपयोग और नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही अगर शरीर में सूजन, पेशाब में बदलाव, अत्यधिक थकान या अन्य कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने भी डॉक्टरों से अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Comments
Post a Comment