बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
बसपा पार्टी के प्रत्याशी क़ायम रज़ा खान को मिला राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा का साथ
लखनऊ पश्चिम विधानसभा 171 के बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार क़ायम रज़ा खान के समर्थन में खुलकर साथ आये राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा। के डी शर्मा ने आज इस बात का एलान करते हुए कहा कि वो सिर्फ लखनऊ पश्चिम विधानसभा 171 सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी क़ायम रज़ा खान के लिए अपने समर्थकों के साथ खुलकर चुनावी मैदान में उतर कर वोट मांगेंगे। वहीं इसी क्रम में मंसूर नगर स्थित गुलाम हुसैन पुल क्षेत्र के रहने वाले युवा नेता शावेज़ अंसारी भी पूर्ण रूप से बहुजन समाज पार्टी के साथ हो चुके हैं। शावेज़ अंसारी का ये कहना है कि वो इस चुनाव में पूरी तरह से बसपा प्रत्याशी क़ायम रज़ा खान के साथ हैं और वो उनको जिताने के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे।
Comments
Post a Comment