बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
बीकेटी लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी के बीकेटी169 विधानसभा से प्रत्याशी सलाउद्दीन सिद्दीकी उर्फ मुस्सन अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए दिन रात एक कर घर घर पहुंच कर पूर्व में बसपा सरकार के सुशाशन को याद कराकर लोगो से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रत्याशी सलाउद्दीन सिद्दीकी उर्फ मुस्सन के साथ दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक विधानसभा क्षेत्र के गाँवो में पहुंच कर
भाजपा की जन विरोधी नीतियों को गिना कर बसपा शासनकाल में चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को गिना कर क्षेत्र के विकास और बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने जैसे तमाम वादे कर बीकेटी विधानसभा 169 से बसपा प्रत्याशी सलाउद्दीन सिद्दीकी उर्फ मुस्सन को भारी मतों से जिताने की अपील की। जनसंपर्क बेहटा, डुग्वर, खटैया, सरुरा, पैगरामऊ,सीवाँ आदि गांवों में जनसंपर्क किया ।
Comments
Post a Comment